BREAKING: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर अभिजीत दीपके को करना पड़ा विरोध का सामना. VIDEO

अभिजीत दीपके के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें विरोध का सामना करते देखा जा सकता है. VIDEO सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर Abhijeet Dipke का विरोध

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को आज (बुधवार) दिल्ली पहुंचने पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी विरोध और नाराजगी का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक शख्स ने उन्हें देखकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए सवाल किया, “क्यों देश को बर्बाद कर रहा है?. हर चीज़ में प्रदर्शन करना ज़रूरी है. क्या देश में लॉ जैसी कोई चीज़ नहीं बची. यह विरोध दीपक के दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ.

इस घटना का वीडियो सामने आया है…..

फ्लाइट लैंड होते ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

10 अक्टूबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके और CJP नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका को विमान के अंदर से हिरासत में लिया. तीनों दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से आए थे. इस दौरान दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि वह गिरफ्तारी से डरते नहीं हैं.

प्रदर्शन और आम लोगों की परेशानी पर बहस

इस घटनाक्रम ने विरोध-प्रदर्शन के अधिकार और उससे आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के बीच संतुलन को लेकर चर्चा छेड़ दी है. जहां CJP मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों को उठाने की बात कर रही है, वहीं लोगों ने विरोध के तरीके पर आपत्ति जताई.

पहले भी हो चुका है विरोध

इससे पहले 10 अक्टूबर मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने कहा कि विमान उतरने के बाद भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. इसी दौरान विमान के आगे की तरफ से ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे सुनाई दिए.

यात्री ने कहा कि उसे अभिजीत दीपके के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इस तरह की गतिविधियों से आम यात्रियों को परेशानी होती है. उसने यह भी कहा कि यदि मतदाता सूची से किसी का नाम गलत तरीके से हटाया गया है, तो संबंधित व्यक्ति न्यायिक व्यवस्था के जरिए अपनी शिकायत उठा सकता है.

संबंधित खबरें

नीले ड्रम हत्याकांड मे सजा का ऐलान, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

BREAKING: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर अभिजीत दीपके को करना पड़ा विरोध का सामना. VIDEO

मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान और मकान पर चला बुलडोजर

नीले ड्रम हत्याकांड: जेल में बेचैन मुस्कान-साहिल, खाना भी किया कम, आज सजा पर अदालत का फैसला

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया

Recommended Stories