भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?

चुनाव आयोग ने चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर नंदीग्राम से चुनावी मैदान में उतरेंगी?

उपचुनाव वाली सीटों में असम की नागांव लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट शामिल हैं।

नंदीग्राम में फिर आमने-सामने होंगे बड़े चेहरे?

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट लंबे समय से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का मजबूत राजनीतिक गढ़ मानी जाती है। 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालिया विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। वहीं, उनकी पार्टी ने भी चुनाव में टीएमसी को बड़ा झटका दिया। दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपनी परंपरागत सीट नंदीग्राम छोड़ दी। अब चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद इस सीट पर एक बार फिर ममता बनर्जी की संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता?

नंदीग्राम सीट खाली होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ममता बनर्जी एक बार फिर यहां से चुनाव लड़ेंगी। माना जा रहा है कि टीएमसी के लिए यह उपचुनाव महज एक सीट का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी के लिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का भी मौका होगा। ममता बनर्जी अगर नंदीग्राम से मैदान में उतरती हैं तो मुकाबला एक बार फिर हाई-प्रोफाइल हो सकता है। हालांकि, अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

नंदीग्राम में पिछला चुनावी आंकड़ा

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हालिया चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को 1,27,301 वोट मिले, जबकि टीएमसी उम्मीदवार प्रतीभा कर को 1,17,636 वोट हासिल हुए। वहीं, 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को 1,10,764 वोट मिले थे, जबकि ममता बनर्जी को 1,08,808 वोट मिले थे। उस चुनाव में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था।

रेजीनगर सीट भी खाली, यहां भी होगा उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की दूसरी सीट रेजीनगर में भी उपचुनाव होना है। विधानसभा चुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने नौदा सीट से भी चुनाव जीता था। बाद में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई। अब चुनाव आयोग ने यहां भी उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

नागांव लोकसभा सीट पर भी होगा उपचुनाव

उपचुनाव वाली छह सीटों में एक लोकसभा सीट भी शामिल है। असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।नागांव से सांसद रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब उनकी खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान किया है। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर भी 6 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी छह सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। खासकर नंदीग्राम पर सभी की निगाहें रहेंगी, जहां ममता बनर्जी की संभावित एंट्री मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना सकती है।

संबंधित खबरें

फतेहपुर: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

बिहार: वैशाली में CM सम्राट चौधरी ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

दिल्ली के सत्यनिकेतन में इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, मालिक पर FIR दर्ज

6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?

सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे PM मोदी, मंत्रियों के प्रदर्शन का होगा आकलन

Recommended Stories

फतेहपुर: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

बिहार: वैशाली में CM सम्राट चौधरी ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

दिल्ली के सत्यनिकेतन में इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, मालिक पर FIR दर्ज

6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?

सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे PM मोदी, मंत्रियों के प्रदर्शन का होगा आकलन