Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026
कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है. इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है.

कार्तिक आर्यन और ममूटी बने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर

नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. मलयालम सुपरस्टार ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में शानदार अभिनय के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया.

यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए गए हैं. अभिनेत्री यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला. इसी फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया.

‘आर्टिकल 370’ और ‘श्रीकांत’ का रहा दबदबा

जहां ‘आर्टिकल 370’ ने बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट एक्ट्रेस जैसे बड़े पुरस्कार जीते, वहीं राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का सम्मान मिला. ‘अमरन’, ‘महाराजा’, ‘पुष्पा 2’, ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘मिथ्या’ जैसी फिल्मों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए.

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: प्रमुख विजेताओं की पूरी सूची

  • बेस्ट फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
  • बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), ममूटी (ब्रमायुगम)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट हिंदी फिल्म: श्रीकांत
  • बेस्ट डायरेक्टर: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म (व्होलसम एंटरटेनमेंट): कल्कि 2898 AD
  • बेस्ट डेब्यू फिल्म: स्वातंत्र्य वीर सावरकर
  • बेस्ट फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एनवायरनमेंटल वैल्यूज: कैप्टन मिलर
  • बेस्ट एक्शन निर्देशन: अनी अरासु (महाराजा)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली (स्त्री 2)
  • बेस्ट गीत: मनोज मुंतशिर (जाने दो – मैदान)
  • बेस्ट संगीत निर्देशन: जी. वी. प्रकाश कुमार (अमरन), शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले: योगेश देशपांडे (स्वर्गंधर्व सुधीर फड़के), सुकुमार (पुष्पा 2)
  • बेस्ट डायलॉग्स: वेंकी एटलुरी (लकी बास्कर)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: शहनाद जलाल (ब्रमायुगम)
  • बेस्ट एडिटिंग: आर. कलाईवन्नन (अमरन)
  • बेस्ट साउंड डिज़ाइन: मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन: नितिन जिहान चौधरी (कल्कि 2898 AD)
  • बेस्ट मेकअप: पी. रवि कुमार (समिति कुर्रोलु)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: दीपाली नूर, शीतल शर्मा (पुष्पा 2)

भाषा आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्में

  • हिंदी – श्रीकांत
  • तमिल – रायन
  • तेलुगु – समिति कुर्रोलु
  • मलयालम – फेमिनिची फातिमा
  • कन्नड़ – मिथ्या
  • मराठी – मुख्खम पोस्ट बोम्बिलवाड़ी
  • बंगाली – चलचित्रा एखोन
  • गुजराती – मारन
  • उड़िया – लहरी
  • असमिया – जुईफूल
  • कोंकणी – मोग आसुम
  • मणिपुरी – सुनीता
  • तुलु – आईएमबीयू
  • गढ़वाली – ढोली

अन्य प्रमुख पुरस्कार

  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर: वैकोम विजयलक्ष्मी (ARM), अभय जोधपुरकर (घराट गणपति)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय मिश्रा (बख्शक), सच्चा नामीदास (महाराजा)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: रूपाश्री वर्काडी (मिथ्या)
  • बेस्ट चाइल्ड फिल्म: 35 – चिन्ना कथा कादु
  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: रिद्धिमान बनर्जी, टोपोमोय देब, गीताश्री चक्रवर्ती, अरुणदेव पोथुला, आतिश एस. शेट्टी
  • स्पेशल मेंशन: सुरेन जी (द्वितीय मियाझागन), धनुष (कैप्टन मिलर)

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी

  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म: हमसफर
  • बेस्ट एनिमेशन फिल्म: Touched As Water
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: राम-नामी
  • बेस्ट सोशल/एनवायरनमेंटल फिल्म: पिपलांत्री
  • बेस्ट आर्ट एंड कल्चर फिल्म: मैं निदा
  • बेस्ट बायोग्राफिकल/हिस्टोरिकल फिल्म: काकोरी

संबंधित खबरें

सामाजिक मुद्दे से हटकर राजनीतिक प्रोडक्ट बने सोनम वांगचुक .

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा झुलस

‘श्रीकृष्ण नमाज नहीं पढ़ते थे…’, मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, दी चेतावनी

विपक्ष को ले डूबेगी ‘एंटी-हिंदू’ राजनीति! हिंदू आस्था की अनदेखी कर क्या विपक्ष 2027 की लड़ाई जीत सकता है?

Recommended Stories

सामाजिक मुद्दे से हटकर राजनीतिक प्रोडक्ट बने सोनम वांगचुक .

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा झुलस

‘श्रीकृष्ण नमाज नहीं पढ़ते थे…’, मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, दी चेतावनी

विपक्ष को ले डूबेगी ‘एंटी-हिंदू’ राजनीति! हिंदू आस्था की अनदेखी कर क्या विपक्ष 2027 की लड़ाई जीत सकता है?