Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ का फूटा गुस्सा, कोर्ट ले जाते समय फेंके गए अंडे और कीचड़

पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष

पश्चिम बंगाल के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेप-मर्डर मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक निर्मल घोष को ओडिशा के बालेश्वर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट ले जाते वक्त भीड़ ने किया हमला

शुक्रवार को जब पुलिस निर्मल घोष को खड़दह पुलिस स्टेशन से बैरकपुर कोर्ट ले जाने के लिए वैन की तरफ बढ़ा रही थी, तभी वहाँ मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्साई भीड़ ने उन पर अचानक अंडे और कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी पिटाई करने की भी कोशिश की। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने किसी तरह भारी सुरक्षा के बीच उन्हें वैन में बैठाया और बैरकपुर कोर्ट ले गई।

निर्मल घोष पर क्या हैं आरोप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 अगस्त 2024 की खौफनाक रात को जब आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या की वारदात हुई थी, उसके बाद पीड़िता का अंतिम संस्कार पानीहाटी में बहुत जल्दबाजी में किया गया था। आरोप है कि निर्मल घोष खुद उस वक्त वहाँ मौजूद थे। इसके अलावा उन पर सबूतों से छेड़छाड़ करने और मामले को दबाने की कोशिशों में शामिल होने का भी शक है।

हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार और प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

9 अगस्त 2024 की वह दर्दनाक घटना

गौरतलब है कि 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक युवा महिला डॉक्टर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे देश और राज्य में भारी आक्रोश देखने को मिला था। राजधानी कोलकाता समेत कई शहरों में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए थे और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की थी।

संबंधित खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर ‘भारत भाग्य विधाता’ का आगाज, खबरों के पीछे की कहानी और देश की दिशा पर होगा फोकस

पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ का फूटा गुस्सा, कोर्ट ले जाते समय फेंके गए अंडे और कीचड़

“हम बंटे थे, इसीलिए कटे थे”, अयोध्या में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल, निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की पुरानी फोटो शेयर कर उठाए सवाल

राहुल गांधी को हुआ क्या है?आखिर उनके दर्द की दवा क्या है?

Recommended Stories