भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या के मामले में सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में वारदात को अंजाम देने के बाद संदिग्ध हमलावर बाइक से फरार होते दिखाई दे रहे हैं।
नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर: CCTV में कैद वारदात, पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर
नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर: CCTV में कैद वारदात, पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या के मामले में सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में वारदात को अंजाम देने के बाद संदिग्ध हमलावर बाइक से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। एक हमलावर के हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

जिम से लौटते वक्त हुई थी हत्या

मामला नरेला के बांकनेर इलाके का है। 3 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार जिम से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने 15 खाली कारतूस बरामद किए हैं।

CCTV में दिखी हमलावरों की फरारी

अब सामने आए CCTV फुटेज में वारदात के तुरंत बाद हमलावर मोटरसाइकिल से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक संदिग्ध के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। पुलिस की टीमें CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ उनके रूट का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। इस मामले में पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं।

बाइक पर आए थे हमलावर

पुलिस जांच के मुताबिक, वारदात के दौरान बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे थे। इनमें से दो ने प्रमोद कुमार पर फायरिंग की। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि प्रमोद को 12 से ज्यादा गोलियां लगी थीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

रंगदारी का एंगल भी सामने आया

पुलिस इस हत्याकांड की जांच कई एंगल से कर रही है। शुरुआती जांच में रंगदारी को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली एक पोस्ट भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है।

कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि प्रमोद कुमार को पहले रंगदारी के लिए धमकियां मिल रही थीं। इसी वजह से वह सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते थे। हालांकि, इस दावे और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

कौन थे प्रमोद कुमार?

प्रमोद कुमार हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव के रहने वाले थे। वह जमीन खरीदने, प्लॉटिंग और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए थे। नरेला और नाहरी में उनके कार्यालय बताए जाते हैं। नाहरी में उनका एक बैंक्वेट हॉल भी था। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, भाई, बहन और बुजुर्ग मां हैं।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती CCTV फुटेज के जरिए उनकी पहचान करना और फरारी के रूट का पता लगाना है। जांच टीमें स्थानीय स्तर पर भी सुराग जुटा रही हैं। पुलिस CCTV फुटेज के अलावा अन्य तकनीकी और खुफिया इनपुट की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

नरेला में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने एक बार फिर राजधानी में अपराध और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज