भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

वडोदरा से PM मोदी ने Gen-Z को दिया मैसेज, बोले- ‘नौजवान सुन लीजिए…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने गुजरात और मध्य प्रदेश से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
PM मोदी
PM मोदी का Gen-Z को संदेश

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने गुजरात और मध्य प्रदेश से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने करीब 6 हजार युवाओं से संवाद किया और Gen-Z को देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और तंज कसते हुए उसे ‘फूफा जी’ कहकर संबोधित किया।

‘विकसित भारत की यात्रा को गति देने आया हूं’

Gen-Z के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह विकसित भारत की यात्रा को गति देने के लिए वडोदरा आए हैं। उन्होंने युवाओं द्वारा स्वच्छता अभियान में किए गए योगदान की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास पर्व के दौरान युवाओं ने जिस सेवा भाव के साथ स्वच्छता का काम किया, उससे उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का असर हर परिवार पर पड़ा है। प्रधानमंत्री ने लाल किले से किए गए ‘संकल्प की सप्तधारा’ के आह्वान का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें गति शक्ति भी अहम है।

‘नौजवान सुन लीजिए…’ फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए पिछले 12 वर्षों में देश की कार्य संस्कृति में आए बदलाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 2004 में विचार शुरू हुआ था और 2006 में इसके लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक जगह से दूसरी जगह घूमती रहीं। पीएम मोदी ने कहा, ‘दुर्भाग्य देखिए, इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ। फाइल अटकती, लटकती और भटकती थी।’ उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 तक 7-8 साल में एक किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर पर भी काम नहीं हो पाया था। पीएम मोदी ने कहा कि अगर इसी रफ्तार से देश चलता तो आने वाली कई पीढ़ियों तक यह परियोजना पूरी नहीं हो पाती।

विपक्ष पर तंज, बोले- ‘फूफा जी चिल्लाएंगे…’

पीएम मोदी ने फ्रेट कॉरिडोर से ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ने वाले असर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘अभी जो नाराज फूफा जी हैं, वो चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक कहां जाएंगे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के जरिए देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक सामान तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन इलाकों तक भी रेल कनेक्टिविटी पहुंच रही है, जहां दशकों तक रेल नहीं पहुंची थी। पीएम मोदी ने गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों को भी इस परियोजना के जरिए रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।

‘2800 किलोमीटर से ज्यादा फ्रेट कॉरिडोर पूरा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वडोदरा से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां भी जुड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि अब 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है।

पीएम मोदी ने इसे 21वीं सदी के भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना पिछले 12 वर्षों में देश की बदली हुई कार्य संस्कृति की गवाह है।

‘2014 के बाद बने 50 हजार आधुनिक रेल कोच’

पीएम मोदी ने रेलवे में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के बाद भारत में अब तक 50 हजार आधुनिक रेल कोच बनाए जा चुके हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि वे 10 साल में 50 हजार टॉयलेट भी नहीं बनवा सकती थीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के विजन में मैन्युफैक्चरिंग भी एक महत्वपूर्ण धारा है और वडोदरा इस क्षेत्र की ताकत को अच्छी तरह समझता है।

C-295 का भी किया जिक्र

वडोदरा की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, कौशल और इंडस्ट्री के बीच सहयोग का वडोदरा लंबे समय से उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह शहर देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 के लिए भी जाना जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि C-295 की पहली उड़ान वडोदरा के आसमान से हो चुकी है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए वडोदरा के लोगों को बधाई दी।

राहुल गांधी पर बिना नाम लिए निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष और राहुल गांधी पर बिना नाम लिए भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे, लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है।’ पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि सरकार देश के अलग-अलग सेक्टर पर फोकस के साथ काम कर रही है। उन्होंने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम और बिजली आधारित आधुनिक सेक्टरों की बढ़ती भूमिका का भी जिक्र किया।

संबंधित खबरें

बहराइच में तेंदुए का आतंक, मां के सामने से 3 साल की बच्ची को उठाया

बरेली: मूसलाधार बारिश से फायर स्टेशन जलमग्न, दमकल की गाड़ियां डूबीं

फतेहपुर में दिव्यांग पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने रोकी राशि

गोंडा में लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

बरेली में यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ महापंचायत, सरकार से की ये मांगें

Recommended Stories

बहराइच में तेंदुए का आतंक, मां के सामने से 3 साल की बच्ची को उठाया

बरेली: मूसलाधार बारिश से फायर स्टेशन जलमग्न, दमकल की गाड़ियां डूबीं

फतेहपुर में दिव्यांग पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने रोकी राशि

गोंडा में लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

बरेली में यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ महापंचायत, सरकार से की ये मांगें