भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गोंडा में लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

गोंडा पुलिस ने शराब सेल्समैन से हुई 70,000 रुपये की लूट का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भारत Update

शेयर करें

गोंडा में लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
गोंडा की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

गोंडा में शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई करीब 70,000 रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि 4 तारीख को एससीपीएम के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी दुल्हापुर गांव की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसने अपना नाम यश प्रताप सिंह बताया है। आरोपी के पास से एक बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटी गई रकम बरामद हुई है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

ये भी देखे

लखनऊ में एलडीए का एक्शन: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

लखनऊ में लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान, पीआरवी गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर में बांध टूटने से मचा हाहाकार, 50 घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

‘यूपी अब माफिया नहीं, निवेश और रोजगार की पहचान’, Textile Conclave में बोले CM योगी

बहराइच में तेंदुए का आतंक, मां के सामने से 3 साल की बच्ची को उठाया

बरेली: मूसलाधार बारिश से फायर स्टेशन जलमग्न, दमकल की गाड़ियां डूबीं