फतेहपुर में दिव्यांग पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने रोकी राशि

फतेहपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी पेंशन हड़पने का मामला सामने आया है।

भारत Update

शेयर करें

फतेहपुर में दिव्यांग पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने रोकी राशि
▶
फतेहपुर की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

फतेहपुर: में दिव्यांग पेंशन योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों के फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर कई वर्षों तक सरकारी पेंशन का लाभ उठाया। जांच में लगभग 2400 रुपये की सरकारी धनराशि हड़पने की बात सामने आई है।

मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेंशन पर रोक लगा दी है और फर्जी दिव्यांग कार्डों को निरस्त कर दिया है। आरोपी व्यक्ति पर केवल पेंशन घोटाला ही नहीं, बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के भी गंभीर आरोप हैं और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। विभाग अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह फर्जीवाड़ा कितने समय से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डबल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को और सख्त करने का निर्णय लिया है।

ये भी देखे

जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे, छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच बढ़ा विवाद

गुरुग्राम में बिजली संकट गहराया, कई इलाकों में 36 घंटे से सप्लाई ठप, औद्योगिक कामकाज प्रभावित

10 से ज्यादा गिरफ्तारियां, श्रद्धा दुबे से पूछताछ… आखिर शिवा शर्मा की मौत का सच क्या है?

मुंबई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र

दिलजीत दोसांझ को मिली दिल्ली कॉन्सर्ट की परमिशन, फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, प्रोटेस्ट के बीच उठाया बड़ा कदम