Deepika Padukone Pregnancy: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली में जल्द एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
ये तस्वीरें दुआ के जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों के साथ दीपिका और रणवीर ने लिखा, “बेबी दुआ और हमारा दिल बहुत बड़ा हो गया है। आप लोगों के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।”
रणवीर की गोद में दिखीं दुआ
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में रणवीर सिंह व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका ने व्हाइट नेट टॉप और पैंट पहनी है। दुआ भी व्हाइट शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं।एक तस्वीर में रणवीर बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका उनके साथ खड़ी हैं। एक अन्य तस्वीर में रणवीर दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में पूरा परिवार नए मेहमान के स्वागत को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है।
2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। शादी के करीब छह साल बाद 8 सितंबर 2024 को उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ।
रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने हमजा का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। अब रणवीर फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे।
वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ‘किंग’ और ‘राका’ में दिखाई देंगी।