‘मैं अपनी बात पर कायम हूं…’ रामेश्वर शर्मा का ओवैसी को जवाब, बोले- UCC लागू होगा

भोपाल में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच ‘काजी कैंप’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ गया है।
रामेश्वर शर्मा का ओवैसी को जवाब
रामेश्वर शर्मा का ओवैसी को जवाब

भोपाल में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच ‘काजी कैंप’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ गया है। ओवैसी ने शर्मा के पुराने मिसाइल वाले बयान पर उन्हें खुली चुनौती दी थी। अब रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है कि वह अपने बयान पर आज भी कायम हैं।

ओवैसी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार

रामेश्वर शर्मा ने ओवैसी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वह खुद को वकील बताते हैं तो उनके बयान को लेकर अदालत का रुख कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि वह अपने बयान से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने UCC का जिक्र करते हुए कहा, “तुम छाती पीटो या इस्लामाबाद से अपने तार जोड़ो, यूसीसी लागू होगा अर्थात लागू होगा और बाबा साहब अंबेडकर की भावना के अनुसार ही होगा।”

शर्मा ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भारतीय सेना और वैज्ञानिकों द्वारा तैयार मिसाइलों का हवाला दिया।

UCC पर क्या बोले रामेश्वर शर्मा?

समान नागरिक संहिता को लेकर शर्मा ने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए। उन्होंने बहुविवाह, हलाला और तलाक जैसी प्रथाओं का विरोध करते हुए समान कानून की जरूरत बताई।

उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू करने की बात कही है। शर्मा ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में UCC पहले ही लागू हो चुका है।

ओवैसी ने क्या कहा था?

दरअसल, ओवैसी ने भोपाल में UCC के विरोध में आयोजित एक सभा के दौरान रामेश्वर शर्मा के पुराने बयान का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि शर्मा ने करोंद चौराहे से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। ओवैसी ने चुनौती देते हुए कहा, “रामेश्वर शर्मा, तुम माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे, मैं अकेला काजी कैंप में खड़ा मिलूंगा।”

क्या था रामेश्वर शर्मा का पुराना बयान?

यह विवाद सितंबर की शुरुआत में उस समय शुरू हुआ था, जब एक कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो सामने आया। इसमें वह करोंद चौराहे से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कहते सुनाई दिए थे। विवाद बढ़ने के बाद शर्मा ने सफाई दी थी कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित काजी कैंप की ओर था।

ओवैसी ने बाद में इसी बयान को लेकर शर्मा पर निशाना साधा और भोपाल में आयोजित सभा से उन्हें खुली चुनौती दी। अब शर्मा के ताजा बयान से दोनों नेताओं के बीच जुबानी टकराव और तेज हो गया है।

संबंधित खबरें

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

शाहजाद भट्टी का नेटवर्क घोषित हुआ आतंकी संगठन, गृह मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम

बिना ड्यूटी किए सैलरी ले रही थी विधायक की भतीजी, मेडिकल ऑफिसर पद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, विपराज निगम को टीम में मिली जगह

लखनऊ में हिट-एंड-रन का सनसनीखेज मामला, प्रेमी ने प्रेमिका को कार से रौंदा

Recommended Stories

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

शाहजाद भट्टी का नेटवर्क घोषित हुआ आतंकी संगठन, गृह मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम

बिना ड्यूटी किए सैलरी ले रही थी विधायक की भतीजी, मेडिकल ऑफिसर पद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, विपराज निगम को टीम में मिली जगह

लखनऊ में हिट-एंड-रन का सनसनीखेज मामला, प्रेमी ने प्रेमिका को कार से रौंदा