जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक मामूली सी बात पर खूनी संघर्ष हो गया। पार्टी के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त के चेहरे पर बर्थडे केक लगा दिया। यह मजाक दूसरे दोस्त को इतना नागवार गुजरा कि वह गुस्से से आगबबूला हो गया।
गुस्से में आपा खो चुके आरोपी ने इस हरकत का विरोध करते हुए अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इस घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।