PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का न्योता, नेतन्याहू ने दिया खास आमंत्रण

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
इजरायल
PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का न्योता

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के बीच लगातार मजबूत हो रहे द्विपक्षीय संबंधों पर खुशी जताई. साथ ही, दोनों देशों के विशेष रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के अपने संकल्प को दोहराया.

फोन पर हुई बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के मौजूदा हालातों पर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा समस्याओं का स्थायी समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है. बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई. नेतन्याहू ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने भारतीय पायलट स्मिथ मच्छार को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

भारत-इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा: नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं. उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और सालों पुराने संबंधों की भी सराहना की.’

नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को स्पष्ट किया कि उनका देश ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के अपने लक्ष्य पर कायम है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी बातचीत हुई है. उन्होंने कहा, ‘हमें ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने के लक्ष्य को पूरा करना होगा. यही सबसे महत्वपूर्ण बात है. मैंने इस विषय पर राष्ट्रपति ट्रंप से कई बार चर्चा की है, जिसमें दो दिन पहले हुई बातचीत भी शामिल है.’

संबंधित खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला बोले- नियमों के तहत होगी कार्रवाई

PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का न्योता, नेतन्याहू ने दिया खास आमंत्रण

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से क्यों हटाईं गईं 74 तस्वीरें? बीकानेर हाउस ने बताई वजह, प्रियंका-रॉबर्ट ने किया समर्थन

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी, अभिजीत दीपके ने पूछा- क्या कॉन्सर्ट से भी डर लगता है?

IND vs NZ: नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Recommended Stories