ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला बोले- नियमों के तहत होगी कार्रवाई

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को लेकर ओम बिरला ने कहा कि मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का आया बयान

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की विपक्ष की तैयारी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए दोबारा नोटिस दिया जाता है, तो उस पर निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

आगे लोकसभा स्पीकर ने कहा, ‘जब प्रस्ताव लाएंगे, तब प्रक्रिया अपनाएंगे, उसकी एक प्रक्रिया है. जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस को हटाने की प्रक्रिया होती है, वैसे ही चुनाव आयोग के मामले में भी प्रक्रिया होती है. लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत और विचार रखने का अधिकार है.’ उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में सबको अपना-अपना मत-विचार रखने का अधिकार होता है. संसद में जब लाएंगे, उस समय कार्रवाई करेंगे.’ संसद के सत्रावसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए संविधान में निर्धारित प्रक्रिया है और इसमें लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका नहीं है.

संसद के सत्रावसान पर क्या बोले ओम बिरला?

ओम बिरला ने बोला, ‘इसकी एक प्रक्रिया है. सरकार की संसदीय समिति माननीय राष्ट्रपति जी को भेजती है और राष्ट्रपति की अनुशंसा से होता है, इसकी नियम प्रक्रिया है.’ स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे पर और विस्तार से चर्चा करने से इनकार करते हुए कहा कि यह चर्चा का विषय नहीं है और संविधान में इसकी स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित है. इसी से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह विषय चर्चा का नहीं है. संविधान में इसकी एक प्रक्रिया है. अनुच्छेद 85 के तहत लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका नहीं है.’

जस्टिस यशवंत वर्मा से संबंधित मामले पर ओम बिरला ने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और इस पर चर्चा कर जल्द फैसला किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘रिपोर्ट आ गई है, इस पर चर्चा करके जल्द फैसला कर देंगे.’

संबंधित खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला बोले- नियमों के तहत होगी कार्रवाई

PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का न्योता, नेतन्याहू ने दिया खास आमंत्रण

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से क्यों हटाईं गईं 74 तस्वीरें? बीकानेर हाउस ने बताई वजह, प्रियंका-रॉबर्ट ने किया समर्थन

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी, अभिजीत दीपके ने पूछा- क्या कॉन्सर्ट से भी डर लगता है?

IND vs NZ: नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Recommended Stories