अमित शाह मानहानि केस में सुल्तानपुर अदालत ने राहुल गाँधी को बरी कर दिया है. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गाँधी को नॉट गिलटी पाया, अदालत का फैसला आते ही कांग्रेस पार्टी में ख़ुशी लहर है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदालत के सामने ही जश्न मनाना शुरू कर दिया. बता दे की सुल्तानपुर की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने फ़ैसला सुनाते हुए राहुल गाँधी को दोषमुक्त कर दिया है.
क्या बोले शिकायतकर्ता?
केस की सुनवाई से पहले शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “हमें न्याय मिलने की उम्मीद है, ख़ासकर उस आचरण के लिए जो राहुल गाँधी ने हमारे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ किया था.”
क्या है पूरा मामला?
विजय मिश्रा के वकील ने अनुसार, यह मामला 2018 का है, जब बेंगलुरु में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गाँधी बीजेपी राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने शाह को एक मर्डर केस में आरोपी बताया था. उनकी इस टिप्पणी से नाराज़ विजय मिश्रा ने राहुल गाँधी पर शिकायत दर्ज करायी थीं.