स्पेन में बड़ा रेल हादसा हो गया है. सेंट्रल स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई. स्पेन के रेल सिस्टम ऑपरेटर ADIF ने पुष्टि की कि यह हादसा टोलेडो प्रांत में हुआ….. हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो डिब्बे पटरी से उतरकर नीचे ढलान पर लुढ़कते चले गए…..
यह हादसा एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच हुआ. एक ट्रेन रुकी हुई थी, तभी दूसरी ट्रेन उसके पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे रुकी हुई ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. कुछ रिपोर्टों में करीब 39 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई रिपोर्ट्स में 40 से ज्यादा लोगों की मौत की बात कही जा रही है. आशंका है कि यह संख्या बढ़ सकती है। दोनों ट्रेनों में कुल मिलाकर 500 से अधिक यात्री सवार थे.
दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर
यह हादसा मैड्रिड-सेविला हाई-स्पीड लाइन पर हुआ. रेन्फे (AVE) और इर्यो कंपनियों की ट्रेनें इसमें शामिल थीं. हादसे के बाद मैड्रिड से अंडालूसिया की हाई-स्पीड सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं. बचाव दल मौके पर सक्रिय है और घायलों का इलाज चल रहा है. हादसा बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे टोलेडो प्रांत के लॉस येबनेस और उर्डा शहरों के बीच हुआ.


