MLC चुनाव 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- 28 सीटों पर हुए चुनाव में बताइए पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

MLC चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाया...
PM मोदी
PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- ‘28 सीटों में बताइए पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?’

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर जारी चुनावी नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल किया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं. पीएम मोदी की इस टिप्पणी को बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कांग्रेस की मांग से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कांग्रेस से पूछा सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों के MLC चुनावों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “देश के चार बड़े राज्यों की 28 सीटें, जिनमें यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक शामिल हैं, वहां अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं?” पीएम मोदी ने इस पोस्ट के साथ एक स्माइली भी साझा की. उनकी इस टिप्पणी ने चुनावी नतीजों के बीच राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया है.

बैलेट पेपर की मांग से जोड़कर देखी जा रही पीएम की टिप्पणी

प्रधानमंत्री की इस पोस्ट को कांग्रेस की उस मुद्दे से जोड़ा जा रहा है, जिसमें पार्टी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग उठा रही है. कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र की NDA सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाती रही है. पार्टी ने चुनाव में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी किए हैं.

संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए खुशखबरी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाई मजदूरी

यूपी में BJP ने जीतीं 6 सीटें, सपा को भी मिली बड़ी कामयाबी

MLC चुनाव 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- 28 सीटों पर हुए चुनाव में बताइए पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मुकाबला, कर्नाटक में BJP-JD(S) का दबदबा, यूपी में BJP-SP के बीच टक्कर

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 40 से ज्यादा लोगों की मौत

Recommended Stories