दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर साधा निशाना, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. शुक्रवार शाम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित उनके कॉन्सर्ट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी.
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर साधा निशाना

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. शुक्रवार शाम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित उनके कॉन्सर्ट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी. अपने शानदार गानों और दमदार परफॉर्मेंस से दिलजीत ने जहां दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं स्टेज से दिए गए उनके एक बयान ने नई बहस छेड़ दी. दिलजीत ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘पंजाबियों को मत सिखाओ कि लड़ाइयां कैसे लड़ी जाती हैं.’ उनके इस बयान को सीजेपी और अभिजीत दिपके की ओर से की गई आलोचना का जवाब माना जा रहा है.

दिल्ली में हुए इस कॉन्सर्ट के साथ ही दिलजीत ने अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शुरुआत भी की. हालांकि, इस बार उनके गानों से ज्यादा चर्चा उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने ‘मैं एक कलाकार हूं ब्रो’ वाले पुराने बयान पर भी प्रतिक्रिया दी.

‘मैं चुप हूं तो मुझे चुप ही रहने दो’

कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा, ‘मैं एक कलाकार हूं, आप सभी से प्यार करता हूं, मैं चुप हूं तो मुझे चुप ही रहने दो, मैं आप सबका सपोर्ट करता हूं, लेकिन पंजाबियों को यह मत सिखाओ कि कैसे लड़ा जाता है.’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आखिर ‘मैं एक कलाकार हूं ब्रो’ बयान पर क्यों हुआ था विवाद?

दरअसल, नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर सीजेपी की ओर से किए गए विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक फैन ने दिलजीत से आंदोलन को लेकर उनकी राय पूछी थी. इस पर सिंगर ने जवाब दिया था, ‘मैं सिर्फ एक कलाकार हूं भाई, मुझे इससे दूर रखो.’ उनके इस जवाब के बाद अभिजीत दिपके ने उनकी आलोचना की थी.

सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मंच से अभिजीत दिपके ने दिलजीत पर तंज कसते हुए कहा था, ‘आना पड़ता है ब्रो… नहीं तो आपकी फिल्में बैन हो जाती हैं.’ उनका यह कटाक्ष दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ से जुड़े विवाद के संदर्भ में था. इसी के बाद से दोनों के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी.

अभिजीत दिपके ने दिलजीत को बताया अपना पसंदीदा कलाकार

दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट में दिए गए बयान के बाद अभिजीत दिपके ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिलजीत की तारीफ की और कहा कि वह खुद उनके प्रशंसक हैं. दिपके ने लिखा कि दिलजीत ने अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है. उनकी हिम्मत और ईमानदारी के वह हमेशा से प्रशंसक रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि आपका कमेंट मुझे ज्यादा बुरा लगा, क्योंकि मैंने हमेशा ही आपका बहुत सम्मान किया है. लेकिन एक मतभेद आपके प्रति मेरे सम्मान और प्यार को कम नहीं कर देता. पा जी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ.’

विवाद के बीच सम्मान और प्यार का संदेश

दिलजीत के बयान और अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. एक तरफ दिलजीत ने पंजाबियों के संघर्ष और अपने समर्थन की बात करते हुए आलोचकों को जवाब दिया, तो दूसरी तरफ दिपके ने मतभेद के बावजूद उनके प्रति सम्मान और प्रशंसा जाहिर की. अब सोशल मीडिया पर दोनों के बयानों को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज है.

संबंधित खबरें

मधुबाला: खूबसूरती की मिसाल, दर्द की दास्तान और अधूरी मोहब्बत की कहानी

यूपी को जल्द मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन! पीएम मोदी ने उत्तरी कॉरिडोर को दी मंजूरी

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला, बोले- संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश

नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले संजय गुप्ता, 30 अक्टूबर को घर पर हुआ हादसा, बॉलीवुड में शोक की लहर

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर साधा निशाना, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ

Recommended Stories

मधुबाला: खूबसूरती की मिसाल, दर्द की दास्तान और अधूरी मोहब्बत की कहानी

यूपी को जल्द मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन! पीएम मोदी ने उत्तरी कॉरिडोर को दी मंजूरी

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला, बोले- संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश

नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले संजय गुप्ता, 30 अक्टूबर को घर पर हुआ हादसा, बॉलीवुड में शोक की लहर

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर साधा निशाना, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ