पंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 40 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.
पंजाब चुनाव
पंजाब चुनाव: AAP ने जारी की पहली लिस्ट

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर अपनी मौजूदा विधानसभा सीट धूरी से चुनाव लड़ेंगे. लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा मंत्री संजीव अरोड़ा के नाम की हो रही है. उन्हें लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है. संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है और वह फिलहाल जेल में हैं.

कुलतार सिंह संधवां और बलजिंदर कौर को दोबारा टिकट

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा सीट से फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे. वहीं, पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर को तलवंडी साबो से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला सीट से चुनाव लड़ेंगे. AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, प्रत्याशियों के चयन में जनता से मिले फीडबैक और उनके कामकाज को आधार बनाया गया है. पार्टी ने संकेत दिए हैं कि बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी.

इन प्रमुख सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

पहली सूची में फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवना, रूपनगर से दिनेश चड्ढा और धूरी से भगवंत मान को टिकट दिया गया है. इसके अलावा लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां, पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली, जलालाबाद से जगदीप कम्बोज गोल्डी और अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर चुनाव लड़ेंगे.

सभी 40 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की सूची में बटाला से अमनशेर सिंह शेरी कलसी, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, खेमकरण से सरवन सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुम्मन, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय कृष्ण सिंह राउरी, बलाचौर से संतोष कटारिया, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वारिंग और समराला से जगतार सिंह दियालपुरा शामिल हैं. लुधियाना उत्तर से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह गियासपुरा, निहाल सिंह वाला से मंजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट से देविंदरजीत सिंह लाडी धोस, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, मेहल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जण माजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह को टिकट मिला है.

117 सीटों पर होना है विधानसभा चुनाव

पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं और वर्ष 2027 में चुनाव होने हैं. AAP सरकार बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है. दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के संभावित गठबंधन को लेकर भी राज्य की राजनीति में चर्चा है. चुनाव से काफी पहले 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित करके AAP ने अपनी रणनीति का शुरुआती संकेत दिया है. अब बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा और विपक्षी दलों की तैयारियों पर नजर रहेगी.

संबंधित खबरें

मधुबाला: खूबसूरती की मिसाल, दर्द की दास्तान और अधूरी मोहब्बत की कहानी

यूपी को जल्द मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन! पीएम मोदी ने उत्तरी कॉरिडोर को दी मंजूरी

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला, बोले- संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश

नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले संजय गुप्ता, 30 अक्टूबर को घर पर हुआ हादसा, बॉलीवुड में शोक की लहर

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर साधा निशाना, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ

Recommended Stories

मधुबाला: खूबसूरती की मिसाल, दर्द की दास्तान और अधूरी मोहब्बत की कहानी

यूपी को जल्द मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन! पीएम मोदी ने उत्तरी कॉरिडोर को दी मंजूरी

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला, बोले- संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश

नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्में बनाने वाले संजय गुप्ता, 30 अक्टूबर को घर पर हुआ हादसा, बॉलीवुड में शोक की लहर

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर साधा निशाना, बोले- पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ