उत्तर प्रदेश में आ गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वाराणसी से नई दिल्ली का सफर 9 घंटे 20 मिनट में होगा पूरा

यूपी में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है अब आप वाराणसी से दिल्ली का सफर वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस से कर सकते हैं, वाराणसी से दिल्ली का सफर पहले से ज्यादा तेज सुविधाजनक और आरामदायक हो जाएगा
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में आई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

यूपी में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है अब आप वाराणसी से दिल्ली का सफर वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस से कर सकते हैं, वाराणसी से दिल्ली का सफर पहले से ज्यादा तेज सुविधाजनक और आरामदायक हो जाएगा, आपको बता दें वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआत आज यानी 31 अक्टूबर 2026 से हो गई है और इसकी शुरुआत केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर कर दी।

उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खास बात है कि इसमें यात्रियों को रातभर सफर करने के लिए मॉडर्न स्लीपर पूछ मिलेंगे जिससे खासतौर से वाराणसी से दिल्ली जाने वाले लोगों का सफर आरामदायक होगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच कई प्रमुख शहरों से जोड़ दिया गया है इसके प्रमुख स्टॉपेज हैं वाराणसी प्रयागराज कानपुर सेंट्रल अलीगढ़ गाजियाबाद नई दिल्ली… इस रूट के जरिए दिल्ली और वाराणसी के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी. अगर बात करें समय सारणी की तो रेलवे की निर्धारित समय सारणी के अनुसार ट्रेन दोनों दिशाओं में राहत के समय चलेगी ताकि यात्री रात में सफर करके अगली सुबह पहुंच जाए। ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 8:50 पर चलेगी और अगली सुबह 6:10 पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी। वही ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 पर प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 7:10 पर वाराणसी पहुंच जाएगी।

ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी वाराणसी से शुक्रवार और दिल्ली से शनिवार को नहीं चलेगी। बात करें अवधि की तो वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर लगभग 9 घंटे 20 मिनट में पूरा होगा वहीं दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में 9 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।

इसके अलावा वंदे भारत स्लीपर में कई आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था भी दी जा रही है ट्रेन में कुल 16 कोच है जिन्हें तीन श्रेणियां की सीट और बर्थ में बांटा गया है थर्ड एसी के 11 कोच सेकंड एसी के चार कोच और फर्स्ट एसी का एक कोच है वही बेहतर बर्थ लाइटिंग चार्जिंग प्वाइंट्स यूएसबी पोर्ट जैसी कई आरामदायक सुविधा दी जा रही है वहीं सीसीटीवी कैमरे आपातकालीन सहायता के उत्तम व्यवस्था भी इसमें शामिल है।

जैसा कि आप जानते हैं कि दिल्ली और वाराणसी के बीच शैक्षणिक व्यवसायिक नौकरी से जुड़े और धार्मिक कामों से यात्रियों को जाना रहता है और यह ट्रेन इसमें काफी मददगार साबित हो सकती है वही प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों की यात्रियों को भी इससे फायदा मिलने वाला है कुल मिलाकर दिल्ली से पूर्वांचल जाने वालों के लिए यह एक बेहतर रेल यात्रा साबित होने वाली है

हालांकि अभी तक टिकट बुकिंग से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है आधिकारिक जानकारी सामने आते ही भारत अपडेट यात्रियों को पूरी जानकारी जरूर देगा।

संबंधित खबरें

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर PM मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देशवासियों को दिलाया राष्ट्रीय सुरक्षा का संकल्प

जेल से बाहर आते ही हिरासत में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला! ED ने कसा शिकंजा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का ‘जन महाभियोग’, खड़गे ने लगाए 6 गंभीर आरोप, राहुल गांधी भी हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में आ गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वाराणसी से नई दिल्ली का सफर 9 घंटे 20 मिनट में होगा पूरा

CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, बोले- ‘नए सफर की शुरुआत’

Recommended Stories