राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: ISI की साजिश का शक, शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जुड़ रहे तार

राजस्थान में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ISI और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.
राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट
राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी नेटवर्क की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है. जांच एजेंसियां इस साजिश की कड़ियों को आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जोड़कर भी देख रही हैं. यह धमाका देर रात करीब 10 बजे गांव 50 जीबी के पास हुआ. घटनास्थल भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद ATS, FSL, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और रेलवे की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की.

रेलवे ट्रैक पर धमाके के बाद ट्रेनें रद्द

अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं. रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल की जांच कर रही हैं. जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि सीमावर्ती इलाके में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने के पीछे किसका हाथ है और क्या इसके तार किसी देशविरोधी नेटवर्क से जुड़े हैं. इससे पहले अनूपगढ़ इलाके में पाकिस्तान से RDX मंगवाए जाने की घटना भी सामने आई थी. बीते दिनों करीब साढ़े सात किलो RDX बरामद किया गया था. हालांकि, फिलहाल इस बरामदगी और रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बीच कोई संबंध सामने नहीं आया है. पुलिस और जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही हैं.

धमाके से ट्रैक पर बना दो फीट गहरा गड्ढा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका कम तीव्रता का था, इसके बावजूद विस्फोट इतना तेज था कि ट्रैक के पास करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया. धमाके की आवाज लगभग 200 मीटर दूर तक सुनाई देने की बात सामने आई है, विस्फोट के कारण रेलवे पटरी के सीमेंट के दो ब्लॉक भी क्षतिग्रस्त हो गए. सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर टाइमर बम लगाया गया हो सकता है. ATS और बम स्क्वायड की टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं. FSL की जांच के बाद विस्फोटक की प्रकृति और धमाके के तरीके को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं. ISI, आतंकी नेटवर्क और शहजाद भट्टी से कथित संबंधों की आशंका जांच का हिस्सा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

संबंधित खबरें

“चुनावी हार से बौखलाया सपा-इंडी गठबंधन…”: योगी आदित्यनाथ

टेक्सास में 36 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी, ट्रंप को बड़ा सियासी झटका

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: ISI की साजिश का शक, शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जुड़ रहे तार

अमेरिका में ट्रंप को बड़ा सियासी झटका, तीनों समर्थित उम्मीदवारों की हार

प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें! रूसी विदेश मंत्री का कथित फर्जी वीडियो शेयर करने पर दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

Recommended Stories

“चुनावी हार से बौखलाया सपा-इंडी गठबंधन…”: योगी आदित्यनाथ

टेक्सास में 36 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी, ट्रंप को बड़ा सियासी झटका

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: ISI की साजिश का शक, शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जुड़ रहे तार

अमेरिका में ट्रंप को बड़ा सियासी झटका, तीनों समर्थित उम्मीदवारों की हार

प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें! रूसी विदेश मंत्री का कथित फर्जी वीडियो शेयर करने पर दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई