‘नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे…’, INDIA गठबंधन पर बरसे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान विपक्ष के खिलाफ योगी आदित्यनाथ ने जोरदार हमला बोला.
गोरखपुर
गोरखपुर में विपक्ष बरसे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान विपक्ष के खिलाफ योगी आदित्यनाथ ने जोरदार हमला बोला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और जनता के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का जिक्र करते हुए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और इंडी गठबंधन जिस तरह का माहौल बना रहे हैं, उससे वे खुद लोकतंत्र के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. उन्होंने विपक्ष पर चुनावी हार को स्वीकार नहीं करने और हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का आरोप लगाया.

‘लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव करती है जनता’, योगी का विपक्ष पर हमला

गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में नहीं बदलता, बल्कि बदलाव जनता करती है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी इतनी बार चुनाव हार चुकी है कि अब तो हार भी उससे पूछती होगी कि अगला बहाना क्या बनाओगे?

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष की एक प्रवृत्ति बन गई है कि जब वह चुनाव जीतता है तो इसे अपनी मेहनत और उपलब्धि बताता है, लेकिन जब जनता उसे नकार देती है तो ईवीएम पर सवाल उठाने लगता है. उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में पहले भी अलग-अलग समय पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होती रही है. ज्यादातर यह प्रक्रिया कांग्रेस के शासनकाल में भी हुई, लेकिन आज जब चुनाव आयोग मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों, पाकिस्तानियों और मृत व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है, तब कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं.

‘नेपाल, बांग्लादेश नहीं बनने देंगे, योगी की दो टूक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- “अराजकता पैदा करने वाले जो लोग बांग्लादेश बनाने की धमकी दे रहे हैं, नेपाल या श्रीलंका बनाने की धमकी दे रहे हैं, उनको याद रखना होगा…’नया भारत’ अराजकता बर्दाश्त नहीं करता है…“

‘नया भारत’ और लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास की दिशा का जिक्र किया. आगे कहा कि बीजेपी की यह पदयात्रा केवल किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का अभियान है. उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र जितना मजबूत होगा, देश उतनी ही तेजी से विकास और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगा.

गोरखपुर से 2027 की सियासत का भी संदेश

गोरखपुर में आयोजित इस पदयात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. पार्टी ने इस अभियान के जरिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ जनजागरण का संदेश देने की कोशिश की.

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने और चुनावी जनादेश का अनादर करने का आरोप लगा रही है. वहीं, कांग्रेस और विपक्षी दल एसआईआर तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं.

गोरखपुर की इस पदयात्रा के जरिए बीजेपी ने साफ संदेश देने की कोशिश की है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का जनादेश सर्वोपरि है और राजनीतिक विरोध के नाम पर अराजकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

संबंधित खबरें

US मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, सुहास सुब्रमण्यम और पिया डांडिया जीते, विवेक रामास्वामी को हार

‘नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे…’, INDIA गठबंधन पर बरसे योगी आदित्यनाथ

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव! अग्निवीरों को मिल सकता है 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार

कोहली की तूफानी पारी से भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

“चुनावी हार से बौखलाया सपा-इंडी गठबंधन…”: योगी आदित्यनाथ

Recommended Stories

US मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, सुहास सुब्रमण्यम और पिया डांडिया जीते, विवेक रामास्वामी को हार

‘नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे…’, INDIA गठबंधन पर बरसे योगी आदित्यनाथ

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव! अग्निवीरों को मिल सकता है 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार

कोहली की तूफानी पारी से भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

“चुनावी हार से बौखलाया सपा-इंडी गठबंधन…”: योगी आदित्यनाथ