PMLA केस में आजम खान को झटका, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

PMLA केस में आजम खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली. अदालत ने उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी...
आजम खान

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उन्हें 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। तब तक आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में रहेंगे.

चार दिन की ईडी रिमांड खत्म, अब जेल भेजे गए आजम खान

जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार दिन की रिमांड सोमवार को समाप्त हो गई. रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने आजम खान को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी की ओर से आजम खान की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की गई. इसके बाद अदालत ने उन्हें 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

एक तरफ आजम खान को विशेष पीएमएलए कोर्ट से राहत नहीं मिली है, तो दूसरी तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी एक महत्वपूर्ण याचिका विचाराधीन है. इस याचिका में आजम खान ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. अब उनकी निगाहें हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी टिकी हैं.

जौहर यूनिवर्सिटी के 416 करोड़ रुपये का हिसाब तलाश रही ईडी

प्रवर्तन निदेशालय रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में खर्च हुई रकम और उसके वित्तीय स्रोतों की जांच कर रहा है. जांच एजेंसी के मुताबिक, करीब 494 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस यूनिवर्सिटी में लगभग 416 करोड़ रुपये के स्रोतों का स्पष्ट हिसाब नहीं मिल पाया है. ईडी इस बात की जांच कर रही है कि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किन माध्यमों से इसका इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा यूनिवर्सिटी को चंदे के रूप में मिली धनराशि और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन भी जांच के दायरे में हैं.

426 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति पहले ही अटैच

जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पहले ही बड़ी कार्रवाई कर चुकी है. जांच एजेंसी ने विश्वविद्यालय की जमीन और 59 भवनों समेत कुल 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर रखी है. एजेंसी अब विश्वविद्यालय के निर्माण और संचालन से जुड़े वित्तीय लेन-देन की परतें खंगाल रही है.

चार दिन में आजम खान से पूछे गए करीब 80 सवाल

चार दिनों की ईडी रिमांड के दौरान जांच अधिकारियों ने आजम खान से करीब 80 सवाल पूछे. इनमें जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण, जौहर ट्रस्ट की फंडिंग, चंदे के स्रोत और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सवाल शामिल थे. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आजम खान की ओर से कोई महत्वपूर्ण बयान नहीं दिया गया. ऐसे में जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान कोई बड़ी नई जानकारी मिलने की बात सामने नहीं आई है.

जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकती है ईडी

जानकारी के मुताबिक, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है. माना जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है. फिलहाल, आजम खान को 26 नवंबर तक डासना जेल में रहना होगा. अब सभी की निगाहें विशेष पीएमएलए कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर टिकी हैं.

संबंधित खबरें

PMLA केस में आजम खान को झटका, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में विशेष संवाद सत्र एवं पॉडकास्ट स्टूडियो का उद्घाटन

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच सीटों का गणित! 181 सीटों की मांग पर अखिलेश का बयान

कानपुर में बड़ा हादसा, गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की छठी मंजिल से गिरकर मौत

कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लतीफ भट्ट समेत लश्कर के दो आतंकी ढेर

Recommended Stories

PMLA केस में आजम खान को झटका, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में विशेष संवाद सत्र एवं पॉडकास्ट स्टूडियो का उद्घाटन

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच सीटों का गणित! 181 सीटों की मांग पर अखिलेश का बयान

कानपुर में बड़ा हादसा, गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की छठी मंजिल से गिरकर मौत

कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लतीफ भट्ट समेत लश्कर के दो आतंकी ढेर