निजी क्लिनिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

बड़ागांव थाना क्षेत्र के सेहमलपुर स्थित एक निजी क्लिनिक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित नंदलाल पटेल ने आरोप लगाया है कि उनकी गर्भवती पत्नी का पिछले सात महीनों से मंजू क्लिनिक में इलाज चल रहा था।

पीड़ित के अनुसार 2 मार्च को जांच के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी पत्नी की हालत अचानक बिगड़ गई। प्रसव के दौरान कथित लापरवाही के कारण गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के लिए अत्यधिक दबाव डालने के कारण महिला का मूत्राशय भी फट गया, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को प्राइमेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला का ब्लैडर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है और शरीर में खून की मात्रा भी काफी कम हो गई थी।

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि बिना किसी लिखित सहमति के डॉक्टरों ने महिला की बच्चेदानी भी निकाल दी। इसके अलावा क्लिनिक की ओर से इलाज से जुड़े कोई पर्चे, दवा की रसीद या मेडिकल रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया जा रहा है।

पीड़ित ने पुलिस से डॉ. मंजू शर्मा और उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से उल्टा पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया जा रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

संबंधित खबरें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 लागू, अब महंगी होगी पार्किंग, सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग भी बदलेगी, जानें नए नियम…

अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘नकली संसद में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’

‘भारत में रहते हो, कमाते हो तो नागरिकता क्यों नहीं लेते?’ इमरान खान को प्रदर्शन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार

अहमदाबाद में पिता ने इकलौते बेटे की दी बलि, देवी की वेदी पर सिर पटकर की हत्या

दिवाली पर दिल्ली-NCR में जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, जानें क्या हैं शर्तें

Recommended Stories