प्रयागराज में ईमेल से बम धमकी, प्रधान डाकघर व पासपोर्ट केंद्र में मची अफरा-तफरी; जांच में कुछ नहीं मिला

प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिलने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

बताया गया कि सुबह करीब 7:45 बजे हॉटमेल के जरिए भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि डाकघर परिसर, पासपोर्ट सेवा केंद्र और वॉशरूम में खतरनाक गैस से भरे ड्रम रखे गए हैं, जो दोपहर 2:10 बजे विस्फोट करेंगे।

करीब 10 बजे ईमेल देखे जाने के बाद अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एहतियातन कर्मचारियों और आम लोगों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे तक चली जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

जांच में कुछ भी न मिलने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और धीरे-धीरे कामकाज फिर से शुरू कराया गया।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे मामले की निगरानी की। पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा उपाय अपनाए गए।

एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फर्जी धमकी का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

संबंधित खबरें

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर वार, शहर में लगे विरोधी पोस्टर

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

Recommended Stories