Nayab Singh Saini Oath Ceremony : नायब सिंह सैनी ने फिर ली हरियाणा CM के रूप में शपथ

नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम नायब सिंह सैनी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली।

Oct 17, 2024 - 14:14
Nayab Singh Saini Oath Ceremony : नायब सिंह सैनी ने फिर ली हरियाणा CM के रूप में शपथ

Haryana : हरियाणा में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के बाद नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचकूला के दशहरा मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता मौजूद रहे। 

 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। बीजेपी विधायक अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा,कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम ने भी शपथ ली। 

बुधवार को राज्यपाल से मिले थे सैनी

बता दें कि हरियाणा विधानसभा के नतीजे आने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। सीएम सैनी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल नेता चुने जाने के बाद फिर भी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बता दें कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही नायब सिंह सैनी से दूसरी बार सीएम के रूप में शपथ ली।

कब हुआ था चुनाव 

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे जिसके बाद 8 अक्टूबर को चुनावों के नतीजे सामने आए थे। 90 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया था। लेकिन अगर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 39.94 फीसदी वोट मिले और कांग्रेस का वोट शेयर 39.09 फीसदी रहा। वहीं, वोटों की बात करें तो बीजेपी को कुल मिलाकर 55 लाख 48 हजार 800 वोट मिले और कांग्रेस को 54 लाख 30 हजार 602 वोट मिले।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.