एयर इंडिया टर्बुलेंस केस में बड़ा खुलासा: ‘पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे’, क्रू मेंबर ने पहले ही की थी शिकायत

एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जांच के दौरान पायलट के ड्रग टेस्ट और क्रू मेंबर की शिकायत को लेकर सवाल उठे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मामले की जांच AAIB कर रही है।
Air India Turbulence Case

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई टर्बुलेंस की घटना को लेकर जांच में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान रवाना होने से पहले ही एक क्रू मेंबर ने मुख्य पायलट के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में पायलट पर गांजा सेवन का आरोप लगाया गया था। अब जांच एजेंसियां इस शिकायत और विमान के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं।

उड़ान से पहले ही पायलट को लेकर हुई थी शिकायत

सूत्रों के अनुसार, फुकेट से दिल्ली रवाना होने से पहले एक केबिन क्रू सदस्य ने पायलट की कथित स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत दिल्ली से फुकेट जाने वाली उड़ान के दौरान हुई थी।

सीट से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर पायलट और एक क्रू सदस्य के बीच कहासुनी हुई थी। फुकेट पहुंचने के बाद भी दोनों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था। इसी दौरान पायलट के खिलाफ गांजा सेवन का आरोप सामने आया।

अचानक करीब 300 फीट नीचे आया विमान

फुकेट से दिल्ली लौट रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक करीब 300 फीट का बदलाव आया। सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान मुख्य पायलट के कॉकपिट के फर्श पर पड़े होने की बात सामने आई।

बाद में पायलट कॉकपिट में वापस पहुंचे और यात्रियों का हालचाल लिया। सूत्रों का दावा है कि क्रू सदस्यों को कथित तौर पर यात्रियों के साथ इस घटना पर चर्चा नहीं करने के लिए कहा गया था।

लैंडिंग के बाद पायलट की हालत पर उठे सवाल

दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद भी पायलट की स्थिति को लेकर सवाल उठे। सूत्रों के मुताबिक, वह ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे और यूरिन सैंपल देने के दौरान अधिकारियों को उन्हें सहारा देना पड़ा।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उड़ान के दौरान पायलट की वास्तविक स्थिति क्या थी और विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव की वजह क्या रही।

क्या है पूरा मामला?

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही थी। उड़ान के दौरान विमान में अचानक तेज टर्बुलेंस हुआ और उसकी ऊंचाई में करीब 300 फीट का बदलाव आया। इसके बाद विमान स्थिर हुआ और दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

इस घटना में 20 यात्रियों और 4 केबिन क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। विमान में 137 यात्री, जिनमें 3 शिशु शामिल थे, और 8 क्रू सदस्य सवार थे।

AAIB कर रही मामले की जांच

विमान दुर्घटना और गंभीर घटनाओं की जांच करने वाली Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) इस मामले की जांच कर रही है। एजेंसी के मुताबिक, तकनीकी, ऑपरेशनल, मेडिकल और मानवीय पहलुओं से जुड़े जरूरी सबूतों को व्यवस्थित तरीके से जुटाया, सुरक्षित रखा और जांचा जा रहा है।

फिलहाल पायलट के खिलाफ लगाए गए आरोपों और विमान के अचानक नीचे आने की घटना के बीच सीधा संबंध जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

संबंधित खबरें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

‘सोनू’ ने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग दा’ पर किया जबरदस्त डांस, पलक सिंधवानी का वीडियो वायरल

Recommended Stories

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

‘सोनू’ ने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग दा’ पर किया जबरदस्त डांस, पलक सिंधवानी का वीडियो वायरल