Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

अंबेडकरनगर में सड़क निर्माण की खामी से अनियंत्रित होकर पलटी कार, बरात से लौट रहे 6 लोग घायल


अंबेडकरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण में खामियों के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर दूर खेत में जा पलटी। इस हादसे में कार सवार छह बराती घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार एनटीपीसी से मीरानपुर सदर अली निवासी संजय, अंश पटेल, विशाल और अमित, जबकि रामपुर कला निवासी रवि और हूंसेपुर निवासी सोनेलाल कार से बरियावन बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग देर रात करीब साढ़े 12 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर कला गांव के पास पहुंची, तभी सड़क निर्माण में मौजूद खामियों के कारण कार तेज रफ्तार में उछल गई और चालक का नियंत्रण खो गया। इसके बाद कार हवा में उछलते हुए सड़क से करीब 100 मीटर दूर मौर्या मैरिज लॉन के पूर्व दिशा में स्थित खेत में जाकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।