Baba Siddique Death : पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया बाबा सिद्दीकी का शव 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP (एनसीपी अजीत पवार गुट) के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को आपातकालीन उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल लेजाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। 

Oct 13, 2024 - 09:39
Baba Siddique Death : पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया बाबा सिद्दीकी का शव 
Baba Siddique Death : पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया बाबा सिद्दीकी का शव 

Mumbai : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP (एनसीपी अजीत पवार गुट) के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को आपातकालीन उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल लेजाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। 

वहीं मुंबई पुलिस ने आज यानी रविवार को पोस्टमार्टम के लिए बाबा सिद्दीकी के शव को कूपर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। यह अस्पताल लीलावती अस्पताल से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी को बांद्रा के निर्मल नगर के पास गोली मारी गई थी। जिसके बाद उन्हें देर रात लीलावती अस्पताल लेजाया गया जहां उनकी मौत हो गई।      

देर रात बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ 

बता दें कि शव को लीलावती अस्पताल में रखा गया था, जहां सिद्दीकी कोश्रद्धांजलि देने के लिए राजनेताओं और मशहूर हस्तियों सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनके सीने में दो गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल लाया गया।  
 
पुलिस हिरासत में दो हमलावर

बता दें कि मुंबई पुलिस ने फायरिंग से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मुंबई के एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दहिया ने बताया कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी है दोनों संदिग्धों में से एक हरियाणा और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 

NCP ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पार्टी ने रविवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। पार्टी के एक्स अकाउंट से पोस्ट करके कहा गया कि, "हमारे पार्टी सहयोगी बाबा सिद्दीकी की दुखद मौत को ध्यान में रखते हुए, 13 अक्टूबर यानी रविवार के सभी पार्टी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।"   


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.