बहराइच की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट
बहराइच: जिले के नानपारा वन रेंज क्षेत्र के जुड़ा गांव में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। यहां घर से करीब 400 मीटर दूर खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची लाडो को एक तेंदुए ने अपनी मां के सामने से उठा लिया। घटना के समय मां वहीं मौजूद थी, जिसने शोर मचाना शुरू किया।
मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है।