बांदा की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट
बांदा जिले के नारायणी थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपियों के परिवार की एक महिला से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था, जो हत्या की वजह बनी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल समेत बागे नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।