नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को राजधानी दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह टकराव देखने को मिला। शुरुआत में अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया, लेकिन बाद में CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने स्पष्ट किया कि दीपके हिरासत में नहीं हैं।
दिनभर की 10 बड़ी बातें
- CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने बाद में स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं हैं।
- सौरभ दास ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनकी करीब 10 मिनट तक मुलाकात हुई।
- संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी संसद भवन के नजदीक तक पहुंच गए।
- एहतियातन संसद भवन की सुरक्षा और बढ़ा दी गई।
- प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
- दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए।
- कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया।
- पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।
- कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया गया।
- कुछ प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस के वाहन पर चढ़ गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गईं।
इस बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। वहीं, सोनम वांगचुक के समर्थन में गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, जूनागढ़ और भावनगर समेत कई शहरों में भी प्रदर्शन हुए। अहमदाबाद में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की।