दिल्ली में जबरस्ती प्रदर्शन करने की कोशिश करना, पुलिसकर्मियों से बदसुलूकी, और सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 20 से भी ज्यादे लोगों पर FIR दर्ज़ की है. यह FIR दिल्ली के अलग़-अलग़ थानों में दर्ज़ की गयी है. वहीं, देश की राजधानी में करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें विपक्षी नेताओं के बड़े नाम भी शामिल थे.
पुलिसवालों पर हमला करने के भी आरोप
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन करने की कोशिशों के सिलसिले में 20 से ज़्यादा FIR भी दर्ज की हैं, जिसमें कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसवालों पर हमला करने के आरोप हैं. पुलिस ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.
1000 क़रीब लोगों को लिया हिरासत में
दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें विपक्ष के कुछ सबसे बड़े नाम भी शामिल थे, जिनमें आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, TMC प्रमुख ममता बनर्जी और CPI(M) नेता पिनाराई विजयन शामिल थे.
जंतर-मंतर बदला छावनी में
प्रदर्शनकारियो द्वारा शनिवार के बाद रविवार को फिर से जंतर-मंतर पर मार्च करने का ऐलान करने के बाद दिल्ली को छावनी में बदल कर दिया गया, पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की तरफ से नए विरोध प्रदर्शनों की उम्मीद में भारी सुरक्षा तैनात रहेगी।