भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

सरकार से बातचीत के बाद CJP का दावा, आगे वार्ता का मिला आश्वासन ?

CJP प्रतिनिधियों ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सरकार से आगे बातचीत का आश्वासन मिलने का दावा किया, जबकि प्रदर्शन के दौरान हिरासत और पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद जारी है।
सौरव दास
सौरव दास
नई दिल्ली: संसद मार्च के दौरान हुए हंगामे के बीच कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सौरव दास ने दावा किया कि सरकार ने उनकी मांगों पर आगे बातचीत का आश्वासन दिया है।
सौरव दास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि करीब दो घंटे इंतजार के बाद उन्हें जेपी नड्डा से लगभग 10 मिनट मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी मांगें लिखित रूप में सौंपी हैं और अब आगे की बातचीत की प्रक्रिया जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बीच बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

इसी बीच सौरव दास ने एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाया कि पुलिस ने CJP प्रमुख अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने सभी सांसदों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि, इन दावों पर दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए और छात्रों पर आंसू गैस या बल प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories