भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

CJP नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का पहला बयान, बोले- ‘सुबह 11:50 बजे से चल रही है बातचीत’

CJP नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने बातचीत की जानकारी दी, वहीं प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखीं।
CJP Protest
CJP नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पहली बार पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में विस्तृत चर्चा हुई और उनकी ओर से एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया। नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

जेपी नड्डा बोले- सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव सोमवार सुबह आया। इसके बाद सुबह 11:50 बजे से लगातार बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि पहले प्रतिनिधिमंडल के साथ मौखिक चर्चा हुई और बाद में शाम करीब 4 बजे उन्हें लिखित याचिका सौंपी गई। उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे अपना धरना समाप्त करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

CJP ने सरकार के सामने रखीं अपनी मांगें

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर बताया कि वह और आशुतोष रांका दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के आवास पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या उन्हें पद से हटाने सहित अपनी सभी मांगें मंत्री के सामने रखीं।

सौरभ दास के अनुसार, जेपी नड्डा ने भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को उचित स्तर पर उठाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से अभी कोई अंतिम आश्वासन नहीं दिया गया है।

धरना समाप्त करने के लिए CJP की तीन प्रमुख मांगें

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए।
  • सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर आने की अनुमति दी जाए और उनका अनशन समाप्त कराया जाए।
  • NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

दिल्ली पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि से दूर रहें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें तथा केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें।

धरना स्थल खाली कराया, कई जगह जुटी भीड़

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल खाली करा दिया और वहां लगाए गए टेंट हटवा दिए। इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस इलाके में एकत्र हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

इससे पहले संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। वहीं, CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कई लोगों के घायल होने का दावा किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन दावों का खंडन करते हुए उन्हें भ्रामक बताया।

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज