Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में भीषण आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

लोधी कॉलोनी
दिल्ली के लोधी कॉलोनी में भीषण आग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

सुबह लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह 10:21 बजे मिली। घटना बी.के. दत्त कॉलोनी, लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और करीब 11:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक मां और उनकी दो बेटियों की जान जा चुकी थी।

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस और फायर विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

फतेह नगर में भी सुबह लगी थी आग

इसी दिन सुबह दिल्ली के फतेह नगर इलाके में एक पार्किंग में भी आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से चार वाहन जलकर राख हो गए। पार्किंग में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों में धमाका होने से आग तेजी से फैल गई। दमकल की नौ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हाल के दिनों में आग की कई बड़ी घटनाएं

दिल्ली में हाल के दिनों में आग लगने की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। 5 जुलाई को चंदन होला स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने में दमकल विभाग को आठ घंटे से अधिक समय लगा था। वहीं 24 जून को उद्योग भवन के पास मजदूरों के अस्थायी कैंप में आग लगने से करीब 200 झुग्गियां और अस्थायी आवास जलकर राख हो गए थे। इसके अलावा इससे पहले तुगलकाबाद की एक पांच मंजिला इमारत में लगी आग में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

लोधी कॉलोनी की ताजा घटना ने राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों के बीच प्रशासन लोगों से आग से बचाव के उपाय अपनाने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत दमकल विभाग को सूचना देने की अपील कर रहा है।

संबंधित खबरें

PM आवास LIVE : राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी सुरक्षा तैयार

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल: प्रॉपर्टी विवाद में दो बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली-UP, बिहार से हिमाचल तक कल आफत की बारिश, 16 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पहले अपाहिज बनाने की थी साजिश, फिर रची हत्या की योजना; जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

Recommended Stories