भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

शोर का विरोध करना पड़ा भारी! दिल्ली में मणिपुरी रिटायर्ड संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र के किलोकरी गांव में शोर-शराबे का विरोध करने पर एक 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।
दिल्ली
दिल्ली में मणिपुरी रिटायर्ड संगीतकार की हत्या

Delhi News: दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र के किलोकरी गांव में शोर-शराबे का विरोध करने पर एक 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे। वह रिटायरमेंट के बाद संगीत सिखाने का काम भी करते थे।

घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कुछ ढाबा और डिलीवरी कर्मचारी कथित तौर पर नशे की हालत में शोर कर रहे थे। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाले विक्रम सिंह ने शोर-शराबे पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा

आरोप है कि हमलावरों ने विक्रम सिंह को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़े CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। एक फुटेज में कुछ लोग कथित मारपीट के बाद सीढ़ियों से नीचे जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे फुटेज में परिवार के लोग विक्रम सिंह को गंभीर हालत में नीचे लेकर जाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने के बाद सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस मामले में CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

ASI वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई जांच

मामले की जांच ASI वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को सनलाइट कॉलोनी थाने में PCR कॉल मिली थी, जिसमें विक्रम सिंह के साथ मारपीट की सूचना दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विक्रम सिंह ने घर के बाहर मौजूद कुछ डिलीवरी कर्मचारियों और ढाबा कर्मचारियों के कथित शोर-शराबे का विरोध किया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हमले में विक्रम सिंह को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। घटना के बाद उनके बेटे याइफाबा उन्हें गंभीर हालत में होली फैमिली अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

फतेहपुर में दिव्यांग पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने रोकी राशि

गोंडा में लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

बरेली में यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ महापंचायत, सरकार से की ये मांगें

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमीरपुर में सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Recommended Stories

फतेहपुर में दिव्यांग पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने रोकी राशि

गोंडा में लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

बरेली में यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ महापंचायत, सरकार से की ये मांगें

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमीरपुर में सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम