Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

दुनियाभर में Facebook यूजर्स को परेशानी, कई यूजर्स के लिए Instagram भी हुआ डाउन

Facebook और Instagram down
दुनियाभर में Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आई तकनीकी समस्या के कारण कई यूजर्स को ऐप्स इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है।

दुनियाभर के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को शुक्रवार शाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हजारों लोगों ने शिकायत की है कि ऐप्स सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं. कई यूजर्स के मुताबिक न तो उनकी फीड लोड हो रही है और न ही नया कंटेंट रिफ्रेश हो रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार समस्या भारतीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे शुरू हुई. आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर अचानक शिकायतों की संख्या बढ़ गई. भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने एक ही समय पर Facebook और Instagram इस्तेमाल करने में परेशानी की जानकारी दी.

कई यूजर्स यह जानने के लिए X और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहुंचे कि क्या बाकी लोग भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं. कुछ लोगों ने बताया कि Facebook और Instagram की फीड बिल्कुल नहीं खुल रही है, जबकि कुछ यूजर्स कंटेंट रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं. कई लोगों ने लॉगिन से जुड़ी दिक्कतों की भी शिकायत की.

दिलचस्प बात यह है कि यह समस्या सभी यूजर्स को एक जैसी नहीं दिख रही है. कुछ लोगों के लिए वेबसाइट काम कर रही है, लेकिन मोबाइल ऐप्स में दिक्कत आ रही है. इसी वजह से माना जा रहा है कि समस्या Meta के सर्वर या बैकएंड सिस्टम से जुड़ी हो सकती है.

इस आउटेज का असर Facebook Messenger पर भी देखा गया है. कुछ यूजर्स ने Messenger इस्तेमाल करने में भी परेशानी की शिकायत की है.

फिलहाल Meta की ओर से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. कंपनी ने अभी तक यह भी नहीं बताया है कि दिक्कत की वजह क्या है और सेवाएं पूरी तरह कब तक बहाल होंगी.

Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक केवल Facebook को लेकर ही 1 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं. Instagram के लिए भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने समस्या की रिपोर्ट की है.

अगर आपके Facebook या Instagram में भी दिक्कत आ रही है, तो संभावना है कि समस्या आपके इंटरनेट या फोन में नहीं बल्कि Meta की तरफ से हो रही है. ऐसे में यूजर्स को फिलहाल कंपनी की ओर से समस्या ठीक किए जाने का इंतजार करना होगा.

Meta की तरफ से कोई नया अपडेट आते ही स्थिति और साफ हो सकेगी.

संबंधित खबरें

Anti Paper Leak Bill Debate: प्रियंका गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा, प्रह्लाद जोशी को लेकर टिप्पणी पर माफी की मांग

जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी; हजारों घरों की बिजली गुल

Meta Global Head और Instagram Chief को भारत सरकार का समन, IT नियमों पर होगी जवाबदेही; PM मोदी का वीडियो हटाने का मामला भी चर्चा में

असम में बाढ़ का कहर: PM मोदी ने सांसदों संग की समीक्षा बैठक, विधायकों ने राहत के लिए एक महीने का वेतन देने का किया ऐलान

Mrs Earth Elite 2026 Winner: भूमिका शाजवानी बनीं मिसेज अर्थ एलीट 2026, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ाया मान

Recommended Stories