टेक की दुनिया से एक बड़ी और काम की खबर सामने आई है, अब Google ने Gmail यूजरनेम बदलने की सुविधा शुरू कर दी है, यानी अगर आपको अपना पुराना Gmail ID पसंद नहीं है तो अब आप उसे आसानी से बदल सकते हैं, खास बात ये है कि यूजरनेम बदलने के बाद भी आपके सारे ईमेल, फोटो और फाइलें बिल्कुल पहले जैसे ही सुरक्षित रहेंगे, आपको कुछ भी खोने की टेंशन नहीं है, इतना ही नहीं Google ने आपके पुराने Gmail ID को एक ऑप्शनल ईमेल एड्रेस की तरह इस्तेमाल करने का विकल्प भी दिया है, यानी पुराने ID पर आने वाले मेल भी आपको मिलते रहेंगे।
जीमेल यूजरनेम कैसे बदला जा सकता है और इसका तरीका क्या है ये यहां जान सकते हैं-
आपको अपने Google खाते की सेटिंग में जाना होगा। वहां पर्सनल इंफॉरमेशन ओपन करें और ईमेल पर टैप करें। नया गूगल अकाउंट ईमेल चुनें और इसे बदलने का ऑप्शन चुनें। अपना नया यूजरनेम सेलेक्ट करें या बनाएं और कन्फर्म करें।
आपके पुराने ईमेल आईडी का क्या होगा?
गूगल ने आपके पुराने जीमेल आईडी को एक ऑप्शनल ईमेल एड्रेस के रूप में काम करते रहने की सुविधा भी दी है लिहाजा अगर कोई आपके पुराने आईडी पर ईमेल भेजता है तो आपको वह ईमेल मिल जाएगा।
Gmail यूजरनेम बदलना पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। इसकी कुछ सीमाएं हैं जैसे कि-
यूजर्स इसे बार-बार नहीं बदल सकते।
एक बार यूजरनेम बदलने के बाद अगला बदलाव करने से पहले लगभग 12 महीने का समय लगेगा।
आप जो नया यूजरनेम चाहते हैं वो अवेलेबल होना चाहिए।
आपका पुराना यूजरनेम किसी और को नहीं दिया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप चाहें कि पुराना यूजरनेम किसी संबंधी या दोस्त को दे दें तो ये संभव नहीं होगा।
आप अपने पुराने यूजरनेम पर वापस जा सकते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा करना मुमकिन/ठीक नहीं होगा।
अभी इस फैसिलिटी का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
फिलहाल यह सिलसिलेवार तरीके से शुरू हो रहा है और सबसे पहले अमेरिका के यूजर्स के लिए अवेलेबल है। जल्द ही बड़े पैमाने पर इसके शुरू होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक कोई तय टाइमलाइन नहीं है। इसका मतलब है कि आपको इंतजार करना पड़ सकता है। यह एक छोटा सा अपडेट है लेकिन एकदम काम का अपडेट है। अब आपको पुराने ईमेल आईडी को जारी नहीं रखना पड़ेगा या नया जीमेट अकाउंट बनाने की परेशानी से नहीं गुजरना पड़ेगा।








