Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

गोमती जीवन यात्रा का वाराणसी में भव्य स्वागत, नदी संरक्षण को लेकर लोगों और विद्यार्थियों ने लिया संकल्प


माँ गोमती नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन और जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही गोमती जीवन यात्रा का वाराणसी जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में समाज के लोगों और विद्यार्थियों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी ने नदियों को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह यात्रा “यूथ इन एक्शन इंडिया” के राष्ट्रीय संयोजक शत्रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रही है। यात्रा का पहला कार्यक्रम चिरईगांव क्षेत्र में आयोजित हुआ, जहाँ संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति में नदियों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इसके बाद यात्रा का अगला कार्यक्रम स्वर्वेद महामंदिर धाम, वाराणसी में सम्पन्न हुआ, जहाँ आनंद सिंह सहित अनेक श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में माँ गोमती के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए नदियों को जीवन और संस्कृति का आधार बताया गया।

यात्रा के क्रम में एसएसआई पब्लिक स्कूल, कटेसर कलां (चौबेपुर) में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच प्रेरक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को माँ गोमती नदी के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि गोमती जीवन यात्रा का शुभारंभ माँ गोमती के उद्गम स्थल फुलहर झील (गोमत ताल), माधोटांडा, जनपद पीलीभीत से हुआ है। यात्रा का समापन कैथी स्थित महादेव मंदिर, जहाँ गोमती और गंगा नदी का पावन संगम है, वहाँ किया जाएगा।

इस यात्रा के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि यदि हर नागरिक नदियों को माँ का स्वरूप मानकर उनके संरक्षण के लिए आगे आए, तो हमारी जलधाराएँ पुनः निर्मल और जीवनदायिनी बन सकती हैं।

संबंधित खबरें