हरियाणा विधानसभा चुनाव: दिग्गज नेताओं की सीटों पर टिकी हैं नजरें

हरियाणा में आज 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें कुल 1031 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2.03 करोड़ मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए तैयार हैं। इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो के अभय सिंह चौटाला और जजपा के दुष्यंत चौटाला जैसे बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है।

Oct 5, 2024 - 13:46

नायब सैनी: लाडवा की चर्चित सीट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी इस बार लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह और आम आदमी पार्टी के जोगा सिंह जैसे उम्मीदवार हैं। सैनी 2023 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे और करनाल से विधायक हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा: गढ़ी-सांपला-किलोई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलोई सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। यह सीट हुड्डा परिवार का गढ़ मानी जाती है। 2019 में हुड्डा ने भाजपा के सतीश नांदल को भारी मतों से हराया था, और इस बार भी मुकाबला दिलचस्प रहेगा।

दुष्यंत चौटाला: उचाना कलां

जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से फिर से चुनाव मैदान में हैं। 2019 में उन्होंने भाजपा की प्रेम लता को हराया था। इस बार उनके सामने कांग्रेस, भाजपा, और आप के उम्मीदवार चुनौती पेश कर रहे हैं।

अभय सिंह चौटाला: ऐलनाबाद की प्रमुख सीट

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के अमीर चंद तलवारा और कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल से है। चौटाला ने 2019 में भाजपा के पवन बेनीवाल को हराया था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.

Bharat Update Bharat Update is a platform where you find comprehensive coverage and up-to-the-minute news, feature stories and videos across multiple platform. Email: digital@bharatupdatenews.com