8वीं बार एशिया कप पर भारत की बेटियों का कब्जा, PM मोदी ने दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा साबित कर दिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।
एशिया कप
भारत की बेटियों ने 8वीं बार जीता एशिया कप, PM मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा साबित कर दिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई।

शफाली और स्मृति ने रखी जीत की नींव

भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार पारियों का अहम योगदान रहा। शफाली ने 39 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 129 रन की साझेदारी हुई, जिसने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। भारत के 183 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम दबाव में नजर आई। श्री चरणी ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को 111 रन पर समेट दिया।

PM मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने टीम के आत्मविश्वास, निरंतरता और खेल भावना की सराहना की। पीएम मोदी ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि टीम की यह उपलब्धि देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

अमित शाह ने भी की टीम की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। टीम की इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की।

सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय महिला टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रदर्शन को ऐतिहासिक और असाधारण उपलब्धि बताया। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह सफलता देश का गौरव बढ़ाने वाली है और इससे देश की बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।

भारत का रिकॉर्ड आठवां एशिया कप खिताब

श्रीलंका को 72 रन से हराने के साथ ही भारत ने महिला एशिया कप में अपना आठवां खिताब जीता है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट में अपना दबदबा एक बार फिर कायम किया। फाइनल में जीत के बाद हालांकि ट्रॉफी समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से परहेज किया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया और टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बाद में इस फैसले का समर्थन किया।

संबंधित खबरें

विश्वकर्मा पूजा 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

यूपीआई चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के आगे मत झुकिए

फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा, जानिए कब से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन

UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती

कभी आसमान का बेताज बादशाह था मिग-21, जानिए इस लड़ाकू विमान का इतिहास और इसकी ताकत

Recommended Stories

विश्वकर्मा पूजा 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

यूपीआई चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के आगे मत झुकिए

फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा, जानिए कब से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन

UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती

कभी आसमान का बेताज बादशाह था मिग-21, जानिए इस लड़ाकू विमान का इतिहास और इसकी ताकत