Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

IPL 2026 में MI का बड़ा फैसला स्पिनर केशव महाराज की किया टीम में शामिल

MI ने IPL 2026 में अपनी टीम में कुछ बदलाव किया है। टीम ने केशव महाराज, जो दक्षिण अफ्रीका के लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

सैंटनर बाउंड्री पर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके कंधे में चोट आई। यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मैच के दौरान की है।

सैंटनर ने इस सीजन 4 मैचों में 5 विकेट लिए थे। उनका इकॉनमी रेट 8.92 रहा।

अब टीम में केशव महाराज की एंट्री हुई है। महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। IPL में वह पहले सिर्फ 2 मैच खेल चुके हैं, जो उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे।

महाराज दुनिया की कई बड़ी टी20 लीग में खेल चुके हैं। इनमें CPL, BPL, Vitality Blast, SA20 और Mzansi Super League शामिल हैं। हाल ही में SA20 में उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। उस सीजन उन्होंने 12 मैचों में 12 विकेट लिए थे।

टी20 क्रिकेट में महाराज के नाम 208 Innings में 191 विकेट हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.12 है।

मुंबई इंडियंस के पास महाराज के अलावा एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, रघु शर्मा और ऑलराउंडर विल जैक्स भी हैं। जो सभी स्पिनर हैं

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक खराब रहा है। टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। टीम अब बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

संबंधित खबरें

MI ने IPL 2026 में अपनी टीम में कुछ बदलाव किया है। टीम ने केशव

भारत में खेल संस्कृति को लेकर एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। डबल स्वर्ण

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा

मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के बारे में एक बड़ा खुलासा

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से जुड़े I-PAC मामले की सुनवाई हुई। यह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण जो की 24/04/2026 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

Bollywood की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति डॉ.

भारत अपडेट ने देशभर के दर्शकों तक अपनी पहुंच का दायरा और बढ़ा दिया है।तेज,