भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मीनूचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू शालू को गिरफ्तार किया है, जिसने साजिश रचने का आरोप स्वीकार किया है।

भारत Update

शेयर करें

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

कानपुर: में चर्चित दवा कारोबारी विनीत मीनूचा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की बहू शालू को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शालू ने ही अपने ससुर की हत्या की पूरी साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, शालू ने पुराने नौकर और उसके साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पूछताछ में पता चला है कि कारोबारी की हत्या के लिए करीब 6 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। हत्या के पीछे की मुख्य वजह पैसों और खर्च को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने पहले घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के बाद बहू की संलिप्तता का खुलासा हुआ। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

ये भी देखे

बहराइच में तेंदुए का आतंक, मां के सामने से 3 साल की बच्ची को उठाया

बरेली: मूसलाधार बारिश से फायर स्टेशन जलमग्न, दमकल की गाड़ियां डूबीं

फतेहपुर में दिव्यांग पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने रोकी राशि

गोंडा में लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

बरेली में यूजीसी और आरक्षण नीति के खिलाफ महापंचायत, सरकार से की ये मांगें

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार