लखनऊ में एलडीए का एक्शन: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने हयात नगर में एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया है और शहर के अन्य हिस्सों में भी सीलिंग की कार्रवाई की है।

भारत Update

शेयर करें

लखनऊ में एलडीए का एक्शन: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
▶
लखनऊ की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

लखनऊ: विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हयात नगर में एक निर्माणाधीन व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया है। करीब 200 वर्ग मीटर के भूखंड पर बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के यह निर्माण किया जा रहा था। एलडीए की प्रवर्तन टीम ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर इस अवैध ढांचे को जमींदोज कर दिया।

यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के सख्त निर्देशों के बाद की गई है। ध्वस्तीकरण के अलावा, प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने अलीगंज, इंदिरानगर, चिन्हट और बीबीडी थाना क्षेत्रों में भी अभियान चलाया, जहां आठ अन्य अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एलडीए की प्रवर्तन टीम में पूर्व सैनिकों को भी शामिल किया गया है, जिससे कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बना रहता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

ये भी देखे

जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे, छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच बढ़ा विवाद

गुरुग्राम में बिजली संकट गहराया, कई इलाकों में 36 घंटे से सप्लाई ठप, औद्योगिक कामकाज प्रभावित

10 से ज्यादा गिरफ्तारियां, श्रद्धा दुबे से पूछताछ… आखिर शिवा शर्मा की मौत का सच क्या है?

मुंबई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र

दिलजीत दोसांझ को मिली दिल्ली कॉन्सर्ट की परमिशन, फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, प्रोटेस्ट के बीच उठाया बड़ा कदम