Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, 28 जून की परीक्षा रद्द; 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों पर असर

TET का पेपर लीक

महाराष्ट्र में कथित पेपर लीक के बाद 28 जून की MAHA TET परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

पहले NEET और अब TET, देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) भी पेपर लीक की चपेट में आ गई है, पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद 28 जून को होने वाली परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है, शिक्षा विभाग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 4.28 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी। परीक्षा रद्द होने से लाखों उम्मीदवारों की तैयारी और भविष्य पर फिलहाल अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

भिवंडी से सामने आया पेपर लीक का मामला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिलने पर भिवंडी पुलिस ने एक इलाके में छापेमारी की। सूचना थी कि शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक किया जा रहा है, राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में जब बरामद दस्तावेजों की जांच की गई तो पाया गया कि संदिग्धों के पास मौजूद प्रश्नपत्र MAHA TET के असली पेपर से मेल खाते हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तीन संदिग्ध हिरासत में

भिवंडी पुलिस ने इस मामले में कम से कम तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि प्रश्नपत्र किस स्तर से लीक हुआ और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था।

4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों पर पड़ा असर

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस बार करीब 4 लाख 28 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा राज्य के 1,428 केंद्रों पर आयोजित होनी थी, इनमें लगभग 2,26,263 ऐसे शिक्षक शामिल थे जो पहले से नौकरी कर रहे हैं और सेवा नियमों के तहत TET की पात्रता हासिल करना चाहते थे। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार भी थे जो पहली बार शिक्षक बनने के उद्देश्य से परीक्षा देने वाले थे, परीक्षा स्थगित होने से सभी अभ्यर्थियों को अब नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना होगा।

पहले भी हो चुका है पेपर लीक

यह पहला मौका नहीं है जब महाराष्ट्र में TET परीक्षा पेपर लीक की वजह से चर्चा में आई हो। इससे पहले वर्ष 2025 में भी कोल्हापुर से शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था, लगातार दूसरी बार पेपर लीक की घटना ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने दिया पारदर्शी परीक्षा का भरोसा

महाराष्ट्र के शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने पेपर लीक की पुष्टि करते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 28 जून की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही नई परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित की जाएगी ताकि किसी भी उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो।

नई परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि MAHA TET की नई परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट और विभागीय सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है, पेपर लीक की इस घटना ने एक बार फिर देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच अब अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि भविष्य में परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सुरक्षित तरीके से आयोजित की जाएंगी।

संबंधित खबरें

शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे के वायरल वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक

पहले टी20 में भारत की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मुकाबले में डेब्यू

महाराष्ट्र में कथित पेपर लीक के बाद 28 जून की MAHA TET परीक्षा स्थगित कर

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन और बॉर्डर

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका न मिलने पर सोशल मीडिया पर

776 रन और 72 छक्कों के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न मिलने से टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते

कौशांबी में जिस युवक का अंतिम संस्कार और 13वीं हो चुकी थी, वह अगले ही

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA ने 71 संस्थान सील किए, 83 नोटिस जारी किए

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक