भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

अशोक सिद्धार्थ को लेकर मायावती का बड़ा बयान ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को लेकर बड़ा बयान दिया है।
BSP प्रमुख मायावती
BSP प्रमुख मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने साफ कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में दोबारा जिम्मेदारी तभी देने पर विचार किया जाएगा, जब अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लें।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट के जरिए अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी हितों से ज्यादा निजी और पारिवारिक स्वार्थ को महत्व देने का आरोप लगाया।

मायावती बोलीं- अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी मौका

मायावती ने लिखा कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी ने खुद को सुधारने के कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने BSP के मिशन से ज्यादा अपने निजी, पारिवारिक स्वार्थ और राजनीतिक महत्वाकांक्षा को प्राथमिकता दी। इसका खामियाजा उनके साथ-साथ उनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा।

मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ अभी भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर आकाश आनंद के लिए स्वतंत्र रूप से पार्टी में काम करना संभव होगा। इसके बाद पार्टी उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकती है।

आकाश आनंद को जिम्मेदारी देने पर क्या बोलीं मायावती?

मायावती के मुताबिक पार्टी में आम राय है कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से अलग हो जाते हैं तो आकाश आनंद के भविष्य को देखते हुए उन्हें BSP में फिर से सक्रिय भूमिका देने पर विचार किया जा सकता है।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व की ओर से अनुशासन को लेकर भी सख्त रुख अपनाने की बात कही। मायावती ने कहा कि पार्टी में ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है, जो अपने आचार-व्यवहार से BSP के मिशन के प्रति प्रतिबद्ध हों। पार्टी की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

यूपी समेत तीन राज्यों के चुनाव पर भी जोर

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए BSP के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से पूरी ताकत के साथ चुनावी अभियान में जुटने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में BSP और बहुजन आंदोलन को कई राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दलित समाज समेत बहुजन समाज के लोगों को निजी या पारिवारिक स्वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी और आंदोलन के हित में काम करना चाहिए।

मायावती ने अपने बयान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से बहुजन समाज को मजबूत करने की दिशा में काम करने की अपील की।

संबंधित खबरें

अशोक सिद्धार्थ को लेकर मायावती का बड़ा बयान ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’

अमरोहा: बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

अमरोहा: नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा: हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ललितपुर: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 13 आरोपी गिरफ्तार

Recommended Stories

अशोक सिद्धार्थ को लेकर मायावती का बड़ा बयान ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’

अमरोहा: बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

अमरोहा: नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा: हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ललितपुर: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 13 आरोपी गिरफ्तार