Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

CM मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, PM फसल बीमा योजना के तहत 1460.25 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

CM मोहन यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में 1460.25 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
CM मोहन यादव
CM मोहन यादव ने किसानों को दिए ₹1460 करोड़
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने खरीफ 2025 की फसल बीमा दावा राशि के रूप में 1,460.25 करोड़ रुपये प्रदेश के 10 लाख 54 हजार किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर किए।

10.54 लाख किसानों को मिला फसल बीमा का लाभ

रविवार को आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में दावा राशि जारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसी उद्देश्य से लगातार विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।

किसान कल्याण वर्ष में चल रहा बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को जैविक खेती अपनाने, आधुनिक कृषि मशीनों के उपयोग, फसल विविधीकरण और रासायनिक कीटनाशकों के कम इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ऐसे चेक करें PM फसल बीमा योजना का स्टेटस

यदि आप जानना चाहते हैं कि फसल बीमा योजना की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो घर बैठे आसानी से अपना क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं।

फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

  1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिखाई देने वाले Farmer Corner विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Farmer Login पेज पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर लॉग इन करें।
  4. लॉग इन करने के बाद Application Status या Claim Status विकल्प पर क्लिक करें।
  5. अब बीमा वर्ष, फसल सीजन और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर Submit करें।
  6. इसके बाद स्क्रीन पर आपके फसल बीमा क्लेम और भुगतान (Payment Status) की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।

घर बैठे करें भुगतान की पुष्टि

ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किसान आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि उनकी फसल बीमा दावा राशि स्वीकृत हुई है या नहीं और भुगतान उनके बैंक खाते में पहुंचा है या नहीं।

संबंधित खबरें

18 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

कार नहीं, यह तो साइंस फिक्शन है! टनल की छत पर उलटी दौड़ी चीनी EV, स्टंट देखकर उड़े लोगों के होश

वासुकी इंडिकस: भारत में मिला दुनिया के सबसे विशाल डायनासोर-युग के सांप का जीवाश्म

‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर

नितिन नबीन के टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, जाने कौन बना नया IT Head ?

Recommended Stories

18 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

कार नहीं, यह तो साइंस फिक्शन है! टनल की छत पर उलटी दौड़ी चीनी EV, स्टंट देखकर उड़े लोगों के होश

वासुकी इंडिकस: भारत में मिला दुनिया के सबसे विशाल डायनासोर-युग के सांप का जीवाश्म

‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर

नितिन नबीन के टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, जाने कौन बना नया IT Head ?