PM पर अभद्र टिप्पणी मामले में वायरल नाबालिग लड़की ने मांगी माफी, बोली- ‘बहकावे में आकर गलती हुई’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर वायरल हुई नाबालिग लड़की ने माफी मांगी है। उसने कहा कि वह किसी के बहकावे में आकर गलती कर बैठी। मामले के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।
वायरल वीडियो वाली नाबालिग लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में हुई गलती

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाली वायरल वीडियो की नाबालिग लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी गलती पर शर्मिंदा है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।

‘बहकावे में आकर गलत बातें बोल दीं’

वीडियो में लड़की ने कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ सीपी गई थी। वहां प्रदर्शन चल रहा था। मैंने वहां कोल्ड ड्रिंक पी और देखा कि कई समूह प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी और अपमानजनक बातें कर रहे थे। मैं भी उनके बहकावे में आ गई और गलत बातें बोल दीं।”

उसने आगे कहा, “मैं अभी केवल 15 साल की हूं। मैंने जो कहा, वह बिल्कुल गलत था। यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी। इसके बाद मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी।”

‘पूरे देश से माफी मांगती हूं’

लड़की ने भावुक होते हुए कहा, “मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि किसी की आंखों में देखकर बात भी नहीं कर पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

पुलिस ने दर्ज की थी जीरो एफआईआर

इस मामले में 29 जुलाई 2026 को पुलिस ने आपत्तिजनक नारेबाजी की शिकायत मिलने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद आगे की जांच के लिए केस संसद मार्ग थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।

संबंधित खबरें

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूद कर युवक ने की खुदखुशी, क्या पीछे की……..?

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का असर, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें रद्द!

Recommended Stories