Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

‘हर आवाज को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो’, संसद के मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी
पीएम मोदी ने संसद सत्र से पहले की अपील

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए संसद की कार्यवाही को सार्थक और जनहितकारी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सदन में हर आवाज को बोलने का अवसर मिले और हर विचार का सम्मान हो. प्रधानमंत्री ने पिछले एक महीने में देश की वैज्ञानिक, तकनीकी और औद्योगिक उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और उन्हें भारत के बढ़ते सामर्थ्य का प्रतीक बताया.

‘मानसून और मानसून सत्र, दोनों देश के लिए लाभदायक हों’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत मानसून और संसद सत्र का जिक्र करते हुए की. उन्होंने कहा, “चाहे मानसून हो या मानसून सत्र, यदि दोनों सक्रिय और सकारात्मक हों तो देश के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी देश के लिए शुभ रहे और संसद का यह सत्र भी जनकल्याणकारी साबित हो.”

‘हर आवाज को मौका मिले, हर विचार का सम्मान हो’

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में सार्थक चर्चा सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा, “जब तर्क और तथ्य मजबूत होते हैं तो शांत रहकर भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी जा सकती है. मेरी अपेक्षा है कि इस सत्र में सदन की चर्चा तथ्यपूर्ण और सकारात्मक होगी. हर आवाज को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो.” उन्होंने सभी सांसदों से संसद की कार्यवाही में सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील भी की.

पिछले एक महीने में भारत ने हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते एक महीने में देश ने कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं, जिन पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने लगातार नई सफलताएं हासिल की हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष मानसून सत्र से पहले एक भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था और अब हाल ही में भारत के एक निजी स्टार्टअप ने सफलतापूर्वक अपना रॉकेट लॉन्च कर अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास रचा है.

प्राइवेट रॉकेट लॉन्च की सफलता पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले निजी कक्षीय रॉकेट मिशन की सफलता पर देशवासियों और स्टार्टअप टीम को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया के बहुत कम देशों में निजी कंपनियां इस स्तर की अंतरिक्ष तकनीक विकसित कर पाई हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरकर देश का गौरव बढ़ाया है.

रिफॉर्म का असर, युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

पीएम मोदी ने कहा कि देश में जारी सुधारों का ही परिणाम है कि आज भारतीय युवा बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि “रिफॉर्म की एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते भारत का परिणाम है कि हमारे युवा आज वैश्विक स्तर की उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं.”

ऑयल रिफाइनरी से लेकर सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

प्रधानमंत्री ने हाल की अन्य प्रमुख उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्थान में एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई। इसके अलावा देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट भी शुरू हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी इंजन वाली ट्रेन भी शुरू की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सब देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, इनोवेटर्स और उद्यमियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं.

संबंधित खबरें

PM आवास LIVE : राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी सुरक्षा तैयार

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल: प्रॉपर्टी विवाद में दो बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली-UP, बिहार से हिमाचल तक कल आफत की बारिश, 16 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पहले अपाहिज बनाने की थी साजिश, फिर रची हत्या की योजना; जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

Recommended Stories

PM आवास LIVE : राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी सुरक्षा तैयार

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल: प्रॉपर्टी विवाद में दो बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली-UP, बिहार से हिमाचल तक कल आफत की बारिश, 16 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पहले अपाहिज बनाने की थी साजिश, फिर रची हत्या की योजना; जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे