Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पूर्वांचल के युवाओं ने यूपीएससी में लहराया परचम, कई जिलों के प्रतिभागियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

पूर्वांचल के युवाओं ने इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। घोषित परिणाम में बलिया, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों के अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस वर्ष के परिणाम में प्रमुख रूप से मोनिका श्रीवास्तव (बलिया) ने 16वीं रैंक, इफरा शम्स अंसारी (भदोही) ने 24वीं रैंक और ईशित्व आनंद (चंदौली) ने 50वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इसके अलावा प्रियंका (गाजीपुर) 79वीं, साइमा खां (गाजीपुर) 135वीं, आदित्य हृदय उपाध्याय (आजमगढ़) 154वीं तथा रवि शेखर सिंह (बलिया) 176वीं रैंक प्राप्त करने में सफल रहे।

इसी क्रम में श्रुति यादव (सोनभद्र) ने 329वीं, उत्कर्ष मिश्र (जौनपुर) ने 337वीं, आयुषी उपाध्याय (आजमगढ़) ने 361वीं, शुभम कुमार सिंह (जौनपुर) ने 368वीं तथा शिक्षा पाठक (बलिया) ने 453वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा आदित्य कृष्ण (बलिया) 540वीं, अतुल सिंह (जौनपुर) 697वीं, मृत्युंजय गुप्ता (चंदौली) 726वीं, राज राजीव सिंह (आजमगढ़) 729वीं और निवेदिता चंद्रा (बलिया) 855वीं रैंक प्राप्त करने में सफल रहीं।

जौनपुर जिले के प्रसिद्ध वैज्ञानिक लालजी सिंह के गांव कलवारी निवासी शुभम कुमार सिंह ने पांचवें प्रयास में सफलता प्राप्त कर 378वीं रैंक हासिल की। चार बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

वहीं गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के गायघाट निवासी दीपक कुशवाहा ने पहले ही प्रयास में 672वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और बाद में नौकरी छोड़कर दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

इसी तरह सोनभद्र की श्रुति यादव ने 329वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी की और दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की।

इन मेधावी छात्रों की सफलता पर दिनेश चंद्र सहित विभिन्न जिलों के अधिकारियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने खुशी जताई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्वांचल के इन युवाओं की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories